शिमला में ब्रिटेन से आए 12 लोग: नए स्ट्रेन के अलर्ट के बीच हुए आइसोलेट

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

शिमला में ब्रिटेन से आए 12 लोग: नए स्ट्रेन के अलर्ट के बीच हुए आइसोलेट

शिमला। हिमाचल प्रदेश समेत पूरे देश में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर हडकंप की स्थित बनी हुई है। इस सब के बीच राजधानी शिमला से एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। बतौर रिपोर्ट्स, बीते दिनों यूके से हिमाचल पहुंचे लोगों का स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टेस्ट लेकर होम आइसोलेट किया गया है। 

प्रदेश सरकार की तरफ से जिला प्रशासन शिमला को मिली सूची के अनुसार, जिले में 12 लोगों को होम आइसोलेट कर इन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। हालांकि इन लोगों की कोरोना  टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

स्थानीय प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार ने 14 लोगों की सूची उन्हें सौंपी है, जिसमें एक व्यक्ति ऊना जिले का था, जबकि एक व्यक्ति अभी तक ट्रेस नहीं हो पाया है। ऐसे में जो अन्य 12 लोग ब्रिटेन से शिमला के विभिन्न जगहों पर आए हैं। 

उन्हें कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की वजह से निगरानी में रखा गया है। इन सभी लोगों का कोरोना टेस्ट करवा लिया गया है, जिसमें सभी लोगों की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके बावजूद भी एहतियात के तौर पर इन सभी लोगों को 14 दिनों के लिए होम आइसोलेट कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ