शिमला। सोनी टीवी के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा' के स्टार कॉमेडियन कपिल शर्मा की 'भूरी' बनकर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती इन दिनों हिमाचल प्रदेश की वादियों में ठंड का लुत्फ़ उठा रही हैं।
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली सुमोना की तस्वीरें अक्सर चर्चा का विषय बन जाती हैं। वहीं, इन दिनों हिमाचल की वादियों में रहकर पोस्ट कर रही तस्वीरों की वजह से इंटरनेट पर इस वक्त हॉट टॉपिक बनी हुई है।
सुमोना नए साल के मौके पर अपने दोस्तों संग हिमाचल की वादियों में पहुंची थीं, जहां से उन्होंने बेहद ही खूबसूरत तस्वीरों को शेयर किया है।
वायरल तस्वीरों में सुमोना प्रकृति की नैसर्गिक सुंदरता के बीच अपने करीबी दोस्तों संग चिल करतीं नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए अपने दोस्तों को धन्यवाद देते हुए लोगों को नए साल की शुभकामनाएं भी दी हैं। बता दें कि सुमोना ने इससे पहले हॉट अंदाज में अपनी कुछ तस्वीरों को शेयर किया था,तब भी वो लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी थीं।
मालूम हो कि टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक सुमोना ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट आमिर खान और मनीषा कोइराला की फिल्म 'मन' (1999) से की थी। उस वक्त सुमोना की उम्र महज 10 साल थी।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks