चाचा-भतीजे ने साथ बैठकर पी शराब: विवाद में एक की गिरी लाश; आरोपी दो दिन बाद गिरफ्तार

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

चाचा-भतीजे ने साथ बैठकर पी शराब: विवाद में एक की गिरी लाश; आरोपी दो दिन बाद गिरफ्तार

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत धारणा गांव में चाचा की हत्या करने के बाद फरार हुआ आरोपी भतीजा आखिर में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वारदात 31 दिसंबर की रात को हुई थी, जब चाचा तथा भतीजे ने रात को साथ में ही बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान हुए किसी विवाद के कारण भतीजे ने चाचा की हत्या कर डाली। 

इस क्रूर वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी भतीजा फरार चल रहा था, जिसके बाद अब जाकर उसे सिहुंता क्षेत्र में ही गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। बता दें कि पहले हत्या के बाद आरोपी के चंबा जाने वाली बस में जाने की बात कही जा रही थी। लेकिन पुलिस ने इसे आज सिहुंता क्षेत्र में ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। फिलहाल पुलिस आरोपित से छानबीन कर रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ