बता दें कि प्रदेश में हो रहे ग्राम पंचायत के चुनाव में पहली बार ऐसा हो रहा है कि कोई एक व्यक्ति तीन पदों से चुनाव लड़ रहा हो। बतौर रिपोर्ट्स, इस व्यक्ति ने विभिन्न पंचायतों से तीन पदों उपप्रधान, बीडीसी और जिला परिषद के लिए नामांकन दाखिल किया है। व्यक्ति का घर घुमारवीं पंचायत में पड़ता है। जहां से प्रधान पद आरक्षित होने के बाद शख्स ने उपप्रधान के लिए नामांकन दाखिल किया है।
इसके अलावा साथ लगती पंचायत पटा से बीडीसी पद पर अपनी दावेदारी पेश की है। साथ ही अपने वार्ड से न चाहते हुए दूसरे वार्ड डंगार से जिला परिषद के लिए भी उक्त व्यक्ति चुनावी दंगल में उतर गया है। बताया गया कि इन पदों पर यहां बीजेपी और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों में अपनी-अपनी साख बचाने की लड़ाई जारी है, वहीं यह व्यक्ति अकेला ही तीन-तीन पदों पर चुनावी ताल ठोंके बैठा है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks