कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साईट बीर बिलिंग में एक बड़ा हादसा होते होते रह गया। दरअसल, यहां पर पैराग्लाइडिंग कर रहे पायलट का पैराग्लाइडर का 3000 फीट ऊपर से गिरकर पेड़ पर फंस गया। वहीं, वह जिस पेड़ पर अटका उसके नीचे खाई थी। अब उसकी जान इस हादसे में किस तरह बची ये आप उसी पैराग्लाइडर पायलट की जुबानी पढ़ें:- 

मैं 3 हजार फीट ऊपर हिमाचल की बीर बिलिंग साइट पर पैराग्लाइडिंग कर रहा था। अचानक पैराशूट हवा के विपरीत बहाव से सिकुड़ गया। कंट्रोल करना मुश्किल हो रहा था। रिजर्व पैराशूट खोला तो वह खाई के मुहाने पर लगे एक पेड़ में फंस गया और मैं वहीं लटक गया। अगर गिरता तो नीचे गहरी खाई थी, क्या होता पता नहीं। पेड़ पर ही लटके हुए देखा की ऊंचाई होने के बाद भी सिग्नल बेहतर थे। फोटो खींचे और सहायता के लिए मैसेज किए। अचिंत्य अपने साथी प्रवीण के साथ रस्सी और जरूरी उपकरण लाए।

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत ने भाई-बहनों को गिफ्ट किए 4 फ्लैट्स; इतने करोड़ है कीमत

पांच घंटे बाद मैं उस डर से बाहर निकल पाया। अचिंत्य राणे अब तक मेरे दोस्त थे आज मेरा जीवन बचाकर सच्चे साथी बन गए। आपबीती सुनाते हुए वरिष्ट पैराग्लाइडिंग पायलट नरेंद्र यादव ने यह कहानी सोमवार को फोन पर सुनाई। उन्होंने कहा कि पर्वतारोहण की बेहतर ट्रेनिंग करके अचिंत्य कम सेय में रेस्क्यू करने के तरीके भी निपुणता से सीख गए हैं। अचिंत्य ने बहादुरी हमेशा याद रहेगी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल फर्जी डिग्री मामला: ऑस्ट्रेलिया में रह रहे आरोपियों को लाया जाएगा भारत, प्रत्यर्पण की तैयारी

बता दें कि अचिंत्य राणे लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं। एवरेस्ट समिट करना इनका लक्ष्य है। इसके लिए वे लगातार ट्रेकिंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। दो साल से हिमाचल प्रदेश की बीर बिलिंग साइट पर पैराग्लाइडिंग सीख रहे हैं। जिसके बाद मध्य प्रदेश स्थित पचमढ़ी से होशंगाबाद तक पैराग्लाइडिंग करेंगे।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप