हिमाचल के स्कूलों में गैरहाजिरी पड़ेगी भारी: छात्रों-शिक्षकों की हाजिरी रोज भेजी जाएगी निदेशालय

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल के स्कूलों में गैरहाजिरी पड़ेगी भारी: छात्रों-शिक्षकों की हाजिरी रोज भेजी जाएगी निदेशालय

शिमला। आब चाहे छात्र हो या शिक्षक हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में दोनों को गैर हाजिर होना भारी पड़ सकता है। दरअसल, प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में आने वाले विद्यार्थियों सहित शिक्षकों और गैर शिक्षकों की हाजिरी की सूचना रोजाना दोपहर तक उच्च शिक्षा निदेशालय भेजना अनिवार्य कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 22 और शिक्षकों को हुआ कोरोना, 32 बच्चों को खाना परोसने वाली मिड-डे-मील वर्कर भी पॉजिटिव

बीते कल उच्च शिक्षा निदेशक ने सभी जिला उप निदेशकों के साथ हुई बैठक में कहा कि 15 फरवरी से खुलने वाले शीतकालीन स्कूलों में विद्यार्थियों की सैद्धांतिक कक्षाओं और विज्ञान विषय की प्रायोगिक परीक्षाओं के साथ-साथ इकाई परीक्षण और अध्याय परीक्षाएं भी करवाई जाएंगी। वहीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्च महीने के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित प्री-बोर्ड परीक्षाओं के बाद तुरंत प्रभाव से कम अंक पाने वाले छात्रों पर विशेष ध्यान देते हुए दोनों कक्षाओं की सुधारात्मक कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। 

यह भी पढ़ें: देवभूमि में तस्करी जारी: शिमला में पकड़ाई 4 किलो अफीम, चरस और गोलियां भी बरामद- चार धरे

इन दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों को स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से सभी विषयों के 30 प्रतिशत कम किए गए पाठ्यक्रम के अनुसार वार्षिक परीक्षाएं होने की जानकारी देने के शिक्षा निदेशक द्वारा निर्देश दिए हैं। सभी उपनिदेशकों को निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल प्रिंसिपलों के माध्यम से सभी शिक्षकों को विद्यार्थियों की समस्त शंकाओं का निवारण करने के लिए विशेष सत्र करने को कहा जाए। यदि किसी अध्यापक गैर शिक्षक और किसी विद्यार्थी में किसी प्रकार के खांसी, बुखार, जुकाम, बदन दर्द और सिर दर्द आदि के लक्षण पाए जाते हैं तो उन्हें डॉक्टरी सलाह लेने की सलाह दी जाए। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ