बेटियों के लिए खोला पिटारा: जन्म लेते ही 21 हजार, शादी के समय 31 हजार देगी सरकार

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

बेटियों के लिए खोला पिटारा: जन्म लेते ही 21 हजार, शादी के समय 31 हजार देगी सरकार

शिमला। सीएम जयराम ठाकुर ने अपने कार्यकाल का चौथा बजट आज हिमाचल विधानसभा में पेश किया। यह बजट 50,192 करोड़ रूपए से अधिक है, जोकि कोरोना महामारी के बावजदू पिछले साल से अधिक है। सीएम जयराम ठाकुर करीब 3 घंटे बजट भाषण पढ़ा। इस बजट में सीएम जयराम ठाकुर की सरकार ने सूबे की बेटियों के लिए पूरी तरह से खजाना खोल दिया है। 

बेटियों के जन्म लेते ही 21 हजार रूपए की ग्रांट मिलेगी 

सीएम ने बजट में घोषणा करते हुए कहा कि गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवारों को दो लड़कियों तक 21 हजार रूपए की पोस्ट बर्थ ग्रांट, फिक्स डिपोजिट के तौर पर बेटी के जन्म पर ही दे दी जाएगी।  

शगुन योजना की घोषणा की, शादी के समय 31 हजार देगी सरकार 

सीएम ने बजट में शगुन योजना की घोषणा की। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के बीपीएल परिवारों की बेटियों को विवाह के समय 31 हजार रूपए का अनुदान दिया जाएगा। इस योजना पद 50 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ