शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने आज अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश किया। इस बजट में प्रदेश सरकार ने अपना खजाना पूरी तरह से खोल दिया है। अगले साल होने वाले चुनाव से पहले प्रदेश सरकार ने सूबे के लोगों को बड़े तोहफे दिए हैं। इसी कड़ी में सूबे की जयराम सरकार ने विभिन्न श्रेणी के कुल 40 हजार से अधिक पदों को भरने का लक्ष्य रखा है। सरकार इस लक्ष्य में कितना कामयाब होती है यह तो भविष्य के गर्भ में छिपा है, लेकिन बेरोजगारों में रोजगार की एक उम्मीद जरूर जगी है।
यह भी पढ़ें: जयराम सरकार का बड़ा तोहफा: 'महिलाओं' को 1000 रूपए महीना पेंशन, HRTC को 337 करोड़
जयराम सरकार ने रोजगार मेलों और कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से जहां 7 हजार बेरोजगारों को निजी उद्योगों में रोजगार दिलवाए जाने की बात कही है। इसके साथ ही विभिन्न विभागों में तीस हजार से अधिक पदों को भरने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत 2021-22 में स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 4000 पद भरे जाएंगे। शिक्षा विभाग में शिक्षकों के 4000 पद भरे जाएंगे। शिक्षा विभाग में मल्टी टास्क वर्करों के 8000 पद भरे जाएंगे। लोक निर्माण विभाग में मल्टी टास्क वर्करों के 5000 पद भरे जाएंगे। जलशक्ति विभाग में पैरा फीटर, पंप ऑपरेटर और मल्टी टास्क वर्करों के 4000 पद भरे जाएंगे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल बजट: आंगनबाड़ी कार्यकताओं को जयराम सरकार का तोहफा, बढाया मानदेय
इनके अतिरिक्त सरकार विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरेगी, जिनमें पुलिस कर्मी, बिजली बोर्ड के तकनीकी पद, एचआरटीसी में ड्राइवर एवं कंडक्टर, कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता, राजस्व विभाग के कर्मी, पशुपालन विभाग के डॉक्टर व कर्मी, शहरी निकायों के लिए स्टाफ, पंचायतों के लिए तकनीकी सहायक और ग्राम रोजगार सहायक, जेओए (आईटी), तकनीकी शिक्षा विभाग में विभिन्न श्रेणियों के अध्यापक व इंस्ट्रक्टर आदि शामिल हैं। पीडब्ल्यूडी में सड़कों के बेहतर रखरखाव के लिए पांच हजार पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर रखे जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks