हिमाचल बजट: जूनियर/सीनियर रेजीडेंट, डीएम/एमसीएच छात्रों, पीजी छात्रों का मानदेय बढ़ा

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल बजट: जूनियर/सीनियर रेजीडेंट, डीएम/एमसीएच छात्रों, पीजी छात्रों का मानदेय बढ़ा

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने आज अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश किया। इस बजट में प्रदेश सरकार ने अपना खजाना पूरी तरह से खोल दिया है। अगले साल होने वाले चुनाव से पहले प्रदेश सरकार ने सूबे के लोगों को बड़े तोहफे दिए हैं। 

यह भी पढ़ें: बेटियों के लिए खोला पिटारा: जन्म लेते ही 21 हजार, शादी के समय 31 हजार देगी सरकार

कई विभाग के हजारों कर्मचारियों का मानदेय बढाने साथ ही प्रदेश सरकार ने जूनियर/सीनियर रेजीडेंट, डीएम/एमसीएच छात्रों, पीजी छात्रों को बड़ा तोहफा देते हुए उनके मानदेय में वृद्धि करने का ऐलान किया है। जयराम सरकार द्वारा जूनियर रेजीडेंट, सीनियर रेजीडेंट, डीएम/एमसीएच छात्रों, पीजी छात्रों के लिए मानदेय प्रति माह 5-5 हजार रूपए बढ़ाने की घोषणा की गई है।

टॉप 100 छात्रवृति योजना शुरू की जाएगी

टॉप 100 छात्रवृति योजना शुरू की जाएगी। जिसमें पांचवीं कक्षा के बाद सरकारी स्कूलों के 100 प्रतिभाशाली छात्रों का एससीईआरटी द्वारा चयन किया जाएगा।  चयनित बच्चों को नियमित मूल्यांकन के आधार पर छात्रवृति प्रदान की जाएगी।

हिम-ईरा रसोई कैंटीन शुरू करने की घोषणा

स्वयं सहायता समूहों के अजीविका अवसरों में वृद्धि के लिए पायलट आधार पर तकनीकी शिक्षण संस्थानों तथा सरकारी कार्यालयों में एक नई योजना हिम-ईरा रसोई कैंटीन शुरू की जाएगी। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ