हिमाचल बजट: एक खबर में जानें जयराम सरकार के सभी बड़े ऐलान: है 50 हजार करोड़ का बजट

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल बजट: एक खबर में जानें जयराम सरकार के सभी बड़े ऐलान: है 50 हजार करोड़ का बजट

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपना चौथा और दूसरा डिजिटल बजट शनिवार को पेश किया. कोरोना संकट के बीच डूबती अर्थव्यवस्था से प्रदेश की जनता को बाहर निकालने में यह बजट काफी मददगार साबित होगा ऐसा विशेषज्ञ मान रहे हैं.

यह बजट कुल 50,192 करोड़ रुपये का था, जो कोरोना महामारी के बावजूद पिछले वर्ष के बजट से अधिक है। बजट में किसी भी नए कर का प्रावधान नहीं है। इस बजट में से वेतन पर 25 फीसद, 14 फीसद पेंशन पर, ऋ‍ण अदायगी पर 6 फीसद जबकि शेष 43 फीसद विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा।

योजना आयोग का नाम बदला दिया गया है, अब यह नी‍ति विभाग से जाना जाएगा।

बजट की बड़ी बातें एक नजर में:

  • पंचायतों में आईटी सुविधाओं के लिए 2982 काॅमन सर्विस सेंटर स्‍थापित होंगे, इस पर 149 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा ।
  • स्‍वयं सहायता समूहों को उधमता विकसित करने के मकसद से अतिरिक्‍त दो लाख का बजट, जिस पर 10 करोड़ का बजट प्रस्‍तावित किया गया है।
  • महिलाओं व स्‍वयं सहायता समूहों के लिए सिरमौर में स्‍थापित शी हॉट मॉडल प्रदेश के अन्‍य जिलों में भी स्‍थापित होगा।
  • दुर्गम क्षेत्रों मे बैंकों की सुविधा प्रदान करने के लिए 250 महिलाओं को अधिकृत करेंगे।
  • आईटआई संस्‍थानों में वीडियो कान्‍फ्रेंसिंग की सुविधा होगी।
  • पशु पालकों को विशेषज्ञ सुविधा देने के लिए आधुनिक उपकरण उपलब्‍ध करवाए जाएंगे, इसके लिए पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे।
  • मिल्‍क फेड को 28 करोड़ का अनुदान उपलब्‍ध होगा। दूध खरीद मूल्‍य दो रुपये बढ़ाया गया।
  • शिमला व कांगड़ा में एक एक इकाई सजावटी मछली के लिए स्‍थापित होगी। ट्राउट मछलियों के 100 केंद्र स्‍थापित किए जाएंगे।
  • इज ऑफ डुइंग बिजनेस के नियमों में संशोधन होगा।
  • नारी सम्‍मान को सर्वोच्‍च प्राथमिकता है, इस वर्ष गृहणी योजना में 20 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
  • प्रदेश के पांच जिला में जापान की सहायता से चलाई जा रही जायका योजना पर 1055 करोड़ खर्च किए जाएंगे, इस योजना से सभी 12 जिलाें को जोड़ा जाएगा।
  • प्रदेश में प्राक्रतिक खेती के लिए 50 हजार नए किसानों को जोड़ा जाएगा, इसके लिए 20 करोड़ का बजट प्रस्‍तावित।
  • प्रदेश के दो कृषि व बागवानी संस्‍थानों के लिए पांच करोड का अनुसंधान कोष दिया जाएगा।
  • मंडियों के विस्‍तार के लिए 200 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

Also Read: जयराम सरकार का बड़ा तोहफा: 'महिलाओं' को 1000 रूपए महीना पेंशन, HRTC को 337 करोड़

छात्रों के लिए बजट में खास:

  • टॉप 100 छात्रों का चयन एससीईआरटी (SCERT) द्वारा किया जाएगा, जिन्‍हें छात्रवृत्ति दी जाएगी।
  • शिक्षा विभाग पायलट आधार पर स्‍पोकन इंग्‍ल‍िश कार्यक्रम शुरू करेगा, 100 मैथेमैट‍िक्‍स लैब स्‍थापित होंगे।
  • हिम दर्पण शिक्षा पोर्टल शुरू किया जाएगा, इसमें अध्‍यापन व अन्‍य सूचनाएं अपलाेड की जाएंगी।
  • मेधावी छात्रों की कोचिंग के लिए पांच करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है।
  • रामानुजम योजना के तहत लैपटॉप उपलब्‍ध करवाए जा रहे हैं, इसमें बदलाव होगा और इसमें 25 करोड़ का बजट रखा गया है।
  • 63 करोड़ का बजट शिक्षा क्षेत्र में चलाई गई तीन स्‍वर्ण ज्‍यंती योजनाओं के लिए प्रस्‍तावित।
  • छात्राें के स्‍वास्‍थ्‍य का ख्‍याल रखते हुए उन्‍हें स्‍वास्‍थ्‍य किट उपलब्‍ध करवाई जाएगी। 

Also Read: जयराम सरकार ने खोला 30 हजार नौकरियों का पिटारा, जानें किस-किस विभाग में होगी भर्ती

यह भी है खास:

  • रोजगार मेलों के माध्‍यम से 7000 हजार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार दिया जाएगा।
  • परिवहन निगम को सुदृढ़ करने के लिए पुरानी बसों की जगह पर इलेक्‍ट्रि‍क बसों सहित 200 नई बसें खरीदी जाएंगी।
  • आधुनिक सुविधा युक्‍त वाहन लाइसेंस ट्रायल ट्रैक विकसित होंगे।
  • शिमला व धर्मशाला में स्‍मार्ट सिटी योजना के तहत बस अड्डों को विकसित किया जाएगा।
  • सैंज-लुहरी औट हाईवे पर जलोड़ी पास के नीचे चार किलोमीटर लंबी डबल लेन टनल निर्माण के लिए डीपीआर को अंतिम रूप दिया जाएगा।
  • स्वर्ण जयंती नारी संबल योजना के तहत 65-69 वर्ष की वरिष्‍ठ महिलाओं को एक हजार रुपये प्रति माह सामाजिक सुरक्षा पेंशन जिस पर 55 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राश‍ि व्यय की जाएगी।
  • शगुन नाम से नई योजना का शुभारंभ। इसके तहत अनुसूचित जाति, जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के बीपीएल परिवारों की बेटियों को विवाह के समय 31 हजार रुपये का अनुदान। योजना पर 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
  • बीपीएल परिवारों को दो लड़कियों तक अब 21 हज़ार रुपये की पोस्‍ट बर्थ ग्रांट फिक्स डिपोजिट के रूप में दी जाएगी।
  • नूरपुर में वार मे‍मोरियल का निर्माण किया जाएगा।
  • सीसीटीवी कैमरा नियं‍त्रण कक्ष आधुनिक किए जाएंगे, ये राज्‍य व जिला स्‍तर पर जुड़ेंगे।

औद्योगिक क्षेत्र के लिए बजट में खास:

  • ऊना जिला में स्‍थापति होगा बल्‍क ड्रग पार्क, 1,405 एकड़ भूमि पर बनेगी परियोजना। इसमें 8,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा और लगभग 15 हजार लोगों को रोजगर मिलने की संभावना है।
  • नालागढ़ में 265 एकड़ भूमि पर 261 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मेडिकल डिर्वाइस पार्क की स्थापना होगी। इसकी स्थापना से लगभग 3 से 5 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा और दस हजार लोगों को रोजगार प्राप्‍त होगा।
  • नालागढ़ में 100 एकड़ भूमि पर प्लास्टिक पार्क बनेगा।
  • मुख्य स्वावलंबन योजना के तहत अब तक तीन हजार मामले बैंकों से स्‍वीकृत किए जा चुके हैं। इनके माध्यम से लगभग दस हजार लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं।
  • मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत अब परियोजना लागत की वर्तमान 60 लाख रुपये की सीमा को बढ़ाकर एक करोड़ कर दिया गया है।
  • मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना में अब पात्र प्लांट व मशीनरी की सीमा, जिस पर अनुदान 40 लाख रुपये था अब उसे बढ़ाकर 60 लाख रुपये कर दिया गया है।
  • पुलिस प्रशिक्षण केंद्र डरोह के लिए 50 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया।
  • अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर के मेलों को पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। 

जयराम ठाकुर  ने महिला कल्‍याण और सशक्‍तीकरण, सामाजिक सुरक्षा विस्‍तार, स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण एवं विस्‍तार, किसानों की आय में वृद्धि, स्‍वर्ण जयंती आश्रय योजना, रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास व आधारभूत ढांचे पर बल व शिक्षा में गुणवत्‍ता पर आधारित यह बजट पेश किया है।

न्‍यूनतम दिहाड़ी अब 300 रुपये प्रतिदिन की गई। अंशकालीन और आउटसोर्स कर्मी की दिहाड़ी में भी बढ़ोतरी होगी।

सामाजिक सुरक्षा योजना में अब 40 हजार अतिरिक्त लाभार्थी शामलि होंगे। इस पर 60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

सरकार के कार्यकाल में अब तक 6 लाख 60 हजार लोग सामाजिक सुरक्षा पेंशन के दायरे में लाये गए हैं, जिस पर 1,050 करोड़ रुपये खर्चे जाएंगे।

गृहणी सुविधा योजना में मुफ्त गैस कनेक्शन व मुफ्त रिफिल के लिए 20 करोड़ का प्रावधान किया गया। जायका के तहत 1055 करोड़ प्रोजेक्‍ट चलाया जाएगा। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा, इसके लिए 20 करोड़ का बजट प्रस्‍तावित किया गया है।

Also Read: शिक्षक और आशा वर्कर को मिला तोहफा; दूध का समर्थन मूल्य बढ़ा

  • प्रदेश में जिला स्तर का सुशासन के लिए उपायुक्त ने प्रतिस्पर्धा तथा इनोवेशन को प्रोत्साहित करने के लिए स्वर्ण जयंती डिस्ट्रिक्ट इनोवेशन फंड स्थापित किया जाएगा। हर पंचायत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा होगी। 60 करोड़ का प्रावधान किया गया। क्लास 2 क्लास 1 अधिकारी ऑनलाइन इनकम रिटर्न कर सकेंगे।
  • आईजीएमसी में पीइटी स्‍कैन की सुविधा, टांडा मेडिकल कॉलमें सीटी स्‍कैन तथा एमआरआई मशीनें तथा  हमीरपुर व नाहन मेडिकल कॉलेज में सीटी स्‍कैन मशीनें लगाई जाएंगी। इसके लिए 70 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

  • मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना का विस्‍तार और बजट में 100 करोड़ रुपये बजट खर्च होगा।
  • मंडी हवाई अड्डा के निर्माण और कांगड़ा व कुल्‍लू एयरपोर्ट के विस्‍तारीकरण व रखरखाव के लिए 1016 करोड़ का बजट प्रस्‍ताावित है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ