पानीपत/कांगड़ा। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के पालमपुर डिपो की बस हरियाणा के पानीपत में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई हैं। इस हादसे में बस सवार लोगों को ज्‍यादा चोट नहीं आई है। बतौर रिपोर्ट्स, गुरूवार सुबह करीब 4 बजे हिमाचल पथ परिवहन निगम पालमपुर डिपो की बस पालमपुर से वाया सुजानपुर टीहरा होते हुए दिल्ली को जा रही थी। पानीपत के पास बस अचानक पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस में सवार लोगों और परिचालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं। लेकिन बस के ड्राइवर अजय कुमार के सिर व हाथों में चोटें आई हैं। 

यह भी पढ़ें: वीरभद्र के बयान और धरने पर बोले सीएम जयराम- पूर्व सीएम से अबतक बात नहीं हुई

इसके अलावा बस में बैठी अन्य सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम पालमपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तम चंद ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बस में कुल 10 सवारियां सफर कर रही थीं तथा पानीपत के पास हुए हादसे में सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। जिनका मौके पर ही प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। जबकि चालक का पानीपत में उपचार चल रहा है। दिल्ली तथा कांगड़ा से हिमाचल पथ परिवहन निगम की सुरक्षा प्रबंधन टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। बस में सवार लोगों को वापस कांगड़ा लाया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप