शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस वर्ष आप अपने परिजनों को उनकी जरूरत के अनुसार समय नहीं दे पाएंगे. इस साल आत्मनिर्भरता बहुत जरूरी होगी क्योंकि मित्र और सहयोगी आपकी उम्मीद के अनुरूप आपको सहयोग नहीं दे पाएंगे. अपने प्रति विश्वास आपको लगातार विजय दिलाएगा. आप सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे.
मेष (Aries) : आज अपने से उच्चस्थ लोगों से साथ समर्थन मिलेगा. परिवार में घर के बड़े-बुजुर्गों का साथ मिल सकता है. क्या न करें- आज अपने से उच्च अधिकारी या सरकार से नाराजगी झेलनी पड़ सकती है.
वृष (Taurus) : आज अपने घर-परिवार के लोग तथा रिश्तेदार आपके कार्य तथा व्यवहार से प्रसन्न भी होंगे और साथ भी देंगे. क्या न करें- आज झूठे आरोप लग सकते हैं. पिता से संबंध तनावपूर्ण हो सकता है.
मिथुन (Gemini) : आज जीवनसाथी से सहयोग तथा लाभ की संभावना बन रही है फिर भी कुछ मामलों में विवाद हो सकता है. क्या न करें- अविवाहित लोगों के लिए नए प्रेम संबंध पनप सकते हैं.
कर्क (Cancer) : आज धन का आगमन अच्छा रहेगा. प्रेम में वृद्धि होगी साथ ही बहुत सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी. क्या न करें- कोई जोखिम लेने से बचें. बहुत सावधानी बरतें.
सिंह (Leo) : आपको सुखद समाचार मिलने के आसार हैं. यदि स्वयं किसी प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं, तो अच्छा समय है. क्या न करें- यात्रा और वाहन चलाते समय बहुत सावधानी रखें.
कन्या (Virgo) : आज मान-प्रतिष्ठा के लिए अच्छा समय है. अपने से वरिष्ठ लोगों से मतभेद के बावजूद सहयोग लेने में सफल होंगे. क्या न करें- आज किसी करीबी मित्र से विवाद हो सकता है.
तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks