राशिफल 05 मई: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 05 मई: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।

अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस वर्ष जीवनसाथी के साथ में कुछ वैचारिक मतभेदों को छोड़कर सहयोगात्मक रवैया बना रहेगा. पुराने रिश्तों में कुछ खटास आ सकती है. जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने के कई मौके मिलेंगे. किसी पुराने रिश्तेदार या परिचित से मिलने वाले स्नेह से भी आप आत्मविभोर होंगे.

मेष (Aries) : आज आप समय की उपयोगिता को ध्यान में रखकर काम करेंगे, तभी आप-अपने मकसद में कामयाब होंगे. क्या न करें- आज प्रेम-प्रसंग के मामलों से खुद को दूर रखें.

वृष (Taurus) : आज गहरे विचारों से किसी समस्या का हल निकलेगा. अत्यधिक व्यस्तता के कारण मानसिक थकान महसूस होगी. नौकरी वालों के लिए समय ठीक नहीं है. क्या न करें- आलस्य न करें.

मिथुन (Gemini) : आज व्यवसाय में प्रगति की तरफ अग्रसर होंगे. नजदीकी लोगों से संबंधों में और मधुरता आएगी. क्या न करें- आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा नहीं है, लापरवाही न करें.

कर्क (Cancer) : आज संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा. लिखा-पढ़ी के मामलों में लाभ होगा. सामाजिक दायित्वों की पूर्ति होगी. क्या न करें- आज अपने साथियों के साथ मतभेद न रखें.

सिंह (Leo) : आज व्यवसाय में निवेश करने से पहले अच्छी तरह परख लें. नौकरी करने वालों के लिए थोड़ा संयम रखने की जरूरत है. क्या न करें- आज झूठे प्रलोभन वाले प्रस्ताव में न फंसें.

कन्या (Virgo) : आज गृह संबंधी वस्तुओं की प्राप्ति करने में कठिनाई आएगी. पिता से वैचारिक मतभेद बने रहने के आसार नजर आ रहे हैं. क्या न करें- आज आप एकांत में समय न बिताएं.

तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ