शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।

अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस वर्ष आपको कहीं से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है. कोई रुका हुआ पैसा या खोई वस्तु आपको वापस मिल सकती है. वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय बेहद सतर्क रहें. दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें. छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है.

तुला (Libra) : आज आपका अपने काम में पूरा ध्यान लगा रहने वाला है. इस समय आपकी मेहनत भी बढ़ती दिखाई देती है. क्या न करें- झूठ बोलने से बचें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं.

वृश्चिक (Scorpio) : कारोबार में आपको नए लोगों का साथ मिलेगा, जिसका असर नई योजनाओं पर भी पड़ सकता है. क्या न करें-आज समय पर काम समाप्त हो इसलिए दूसरों पर काम न छोड़ें.

धनु (Sagittarius) : आज के दिन कामकाज के दौरान कुछ नए मौके मिलेंगे. आपकी मेहनत का अच्छा रिजल्ट भी आपको मिलता दिखाई देगा. क्या न करें-आज खुद के काम को टालें नहीं.

मकर (Capricorn) : आज आप अपने संघर्ष द्वारा उन स्थितियों पर विजय पा सकने में कामयाब होंगे, जो आपको परेशान कर रही थीं. क्या न करें- जितना संभव हो सके खुद को आवेश में आने से बचाएं.

कुंभ (Aquarius) : इस समय आपके साहस में वृद्धि रहने वाली है. आप मेहनत से भागेंगे नहीं. आपके प्रयास लगातार बने रहते दिखाई देंगे. क्या न करें- छोटी-छोटी बातों को मुद्दा न बनाएं.

मीन (Pisces) : बच्चों को लेकर आप अधिक चिंतित रह सकते हैं. उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित बातें परेशान कर सकती हैं. क्या न करें- दूसरों पर काम न छोड़ें, खुद उसे पूरा करें.

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें.