क्या है मामला
दरअसल, बीते शनिवार कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें उन्होंने अपने कोरोना पॉज़िटिव और खुद को आइसोलेट करने की जानकारी दी थी। अब कंगना इंस्टाग्राम पर अपने उस पोस्ट को जानबूझकर डिलीट करने का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में आज से सख्ती बढ़ी: ये खबर पढने के बाद ही घरों से निकलें बाहर, यहां है पूरा ब्यौरा
कंगना ने अपने पोस्ट में लिखा था कि पिछले कुछ दिनों से मेरी आंखों में हल्की जलन के साथ थकान और कमजोरी महसूस हो रही थी, मैं हिमाचल जाने की उम्मीद कर रही थी, इसलिए कल मेरा टेस्ट हुआ और आज नतीजा आया और मैं पॉजिटिव हूं।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: हिमाचल के दो जिलों में डोली धरती, जानें कहां और कितनी तीव्रता का आया भूकंप
इसी क्रम में आगे कंगना ने अपने प्रशंसकों को वायरस को जल्द हरा अपने ठीक होने की बात भी कही थी। उन्होंने लिखा था कि मुझे नहीं पता था कि यह वायरस मेरे शरीर में कैसे आया है, लेकिन इतना पता है कि मैं इसे हरा दूंगी। अगर आप डर गए हैं तो यह आपको और अधिक डरा देगा, आइए इसे नष्ट कर दें। कोविड -19 एक फ्लू के अलावा और कुछ नहीं है, इसे मन से हराया है। हर हर महादेव।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने 26 वर्षीय बाइक सवार को ठोंका फिर रौंदा; मौके पर टूटी सांसें
अब इस पोस्ट के डिलीट होने के बाद कंगना अपने नए पोस्ट से इंस्टाग्राम पर चुटकी लेते नज़र आई जिसमें उन्होंने लिखा कि इंस्टाग्राम ने मेरी पोस्ट को डिलीट कर दिया है, जहां मैंने कोविड को खत्म करने की बात कही थी। ऐसा लगता है कि किसी को ये बात बुरी लग गई।
ट्विटर एकाउंट भी हो चुका सस्पेंड
गौरतलब है कि इस इंस्टाग्राम विवाद से पहले हाल ही में उनका ट्विटर एकाउंट भी ससपेंड कर दिया गया था। दरअसल बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी पर टिप्पणियों के मामले में ट्विटर ने अपने गाइडलाइन के उल्लंघन का हवाला देते हुए उनका एकाउंट निलंबित कर दिया था।
कंगना आए दिन अपने ऐसे कारनामों की वजह से सुर्खियों में रहती है ऐसे में ट्विटर के बाद इंस्टाग्राम का यह मामला काफ़ी दिलचस्प नज़र आ रहा है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप





0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks