बिलासपुर: प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक दिल को दुखी करने वाली खबर सामने आई है. मामला जिले के ग्राम पंचायत दसलेहडा के गांव गोचर का है। यहां पर सुबह एक मां की 7:50 बजे अपने कोरोना संक्रमित बेटे से करीब पांच मिनट बात हुई. इस बातचीत में कोरोना संक्रमित बेटे ने अपनी मां से कहा -दो तीन दिन के भीतर स्वास्थ्य होकर घर आंऊगा. 

10 मिनट के भीतर मिली मौत की खबर: 

लेकिन उस मां को इस बात का तनिक भी अंदाजा नहीं था कि उसकी अपने बेटे से आखिरी बातचीत हो रही है। इस मां को फोन काटने के दस मिनट बाद ही 8:00 बजे अपने बेटे की मौत की खबर मिली। बतौर रिपोर्ट्स, ग्राम पंचायत दसलेहडा के गांव गोचर का निवासी राजेश कुमार पुत्र देवराज पेशे से ट्रक चालक था। राजेश कुमार को इसी माह की 10 तारीख को हल्का बुखार हुआ था.

यह भी पढ़ें: हिमाचल: इस जिले में अब दो दिन खुलेंगी कॉपी-किताब की दुकानें; टाइमिंग भी तय, जानें

जिसके बाद अगले दिन उसने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तलाई में कोविड जांच करवाई तो उसमें कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए गए। उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टर्स ने राजेश को घुमारवीं रेफर कर दिया। राजेश कुमार हालत में सुधार न होने के कारण चिकित्सकों ने उसे 12 मई को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां पर आज राजेश की आज मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल शर्मसार: सगी बहन बोली- मुझे छेड़ता है मेरा भाई, दर्ज हुई FIR

पंचायत प्रतिनिधियों ने कोरोना संक्रमित व्यक्ति के अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी सहित पुख्ता इंतजाम कर लिए थे। स्थानीय विधायक जीत राम कटवाल ने मृतक के छोटे भाई विपन कुमार से फोन पर बातचीत कर संवेदना प्रकट की तथा प्रशासन को जल्द ही एंबुलेंस उपलब्ध कराने के आदेश भी दिए। वहीं, मृतक आंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल के तहत सरहयाली खड्ड के किनारे किया गया।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप