यह भी पढ़ें: हिमाचल: बेटे को था कोरोना- पिता की चिता को आग देने PPE किट पहन पहुंचा शमशान
अप्लाई करने के लिए, उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट, hpseb.in पर विजिट करना होगा। इस भर्ती के माध्यम से ड्राइवर के कुल 50 रिक्त पद भरे जाने हैं। वेबसाइट पर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म उपलब्ध कराया गया है।
शैक्षिक योग्यता व आयु सीमा
इस भर्ती के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं, जिन्होंने 10वीं कक्षा (मैट्रिक) की परीक्षा या समकक्ष परीक्षा पास किया हो। इसके अलावा, उम्मीदवार के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक है। वहीं, 2 वर्ष का प्रैक्टिकल अनुभव भी होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: धाम किसी और के घर, खामियाजा भुगते प्रधान जी; ऊपर से आया नोटिस
शैक्षिक योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डिटेल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। जहां तक आयु सीमा की बात है, तो उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आयु की गणना 1 अप्रैल, 2021 के अनुसार की जाएगी। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दिए जाने का भी प्रावधान है।
सेलेक्शन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का सेलेक्शन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सेलेक्शन प्रक्रिया और परीक्षा स्कीम की पूरी जानकारी अलग से जारी की जाएगी। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर रखना होगा।
यहां कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट, hpseb.in पर लॉगइन करना होगा। वेबसाइट पर आवेदन करने से संबंधित निर्देश दिए गए हैं।
आवेदन से पूर्व उम्मीदवारों को इसे ठीक प्रकार से चेक कर लेना चाहिए। ध्यान रखना होगा कि सिर्फ ऑनलाइन मोड में ही आवेदन लिए जाने हैं। अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks