यहां पर शातिरों ने एक 81 वर्षीय बुजरुग को 10 लाख रूपए से अधिक का चूना लगा दिया। बताया जा रहा है कि यह फ्रॉड ATM अपग्रेड कराने के नाम पर झांसा देकर किया गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: भारी बारिश के बीच 24 वर्षीय पर गिरी आसमानी बिजली, टूटी जीवन की डोर
उपनगर खलीनी के रहने वाले बुजुर्ग से एटीएम कार्ड अपग्रेडेशन के नाम से यह धोखाधड़ी हुई है। इसे लेकर उन्होंने छोटा शिमला थाना क्षेत्र में एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर मामला दर्ज कर इस संबंध में आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: देवभूमि में भगवान के घर में चोरी: साफ़ कर दिया गल्ला-तलाश में जुटी पुलिस
बुर्जुग शख्स ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने 30 अप्रैल 2021 को खलीनी स्थित एसबीआई ब्रांच में एटीएम अपग्रेडेशन के लिए आवेदन दिया था। इसके बाद 6 मई को उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने अपना परिचय एसबीआई बैंक मैनेजर कालीबाड़ी शिमला के मैनेजर संदीप गुप्ता के रूप में दिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: हवा में उड़ा फिर मकान की छत पर गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, तस्वीरें वायरल
इसके बाद एक अन्य व्यक्ति ने फोन कर खुद को एसबीआई का वरिष्ठ अधिकारी बताया। दोनों ने एटीएम अपग्रेड करने के लिए उसे बैंक डिटेल सांझा करने को कहा। बुजुर्ग ने इनके झांसे में आकर अपना डैबिट कार्ड नंबर और ओटीपी सांझा कर दिया। इसके बाद बुजुर्ग के खाते से 10।45 लाख रुपए की निकासी हो गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कल से सिर्फ तीन घंटे खुलेंगी दुकानें, टामिंग हुई फिक्स- जानें सभी जिलों का हाल
बुजुर्ग को ठगी का पता उस समय चला जब खाते से 9,75,988 रुपए और 69,990 रुपए के निकलने का मैसेज उसके मोबाइल पर आया। जांच अधिकारी ने बताया कि यह ठगी का मामला है और इसे लेकर दो व्यक्तियों के विरुद्ध छोटा शिमला थाने में आईपीसी की धारा 420 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच अमल में लाई जा रही है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks