यह भी पढ़ें: हिमाचल: बिना ड्राइवर की वैन का सुसाइड जंप, 200 फीट से छलांग मार नीचे छत पर पहुंची
अब यह मामला पुलिस तक भी पहुंच गया है। पुलिस द्वारा मामले के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि महिला मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस द्वारा मामले के संबंध में आगामी जांच की जा रही है।
खुद को आग लगाने वाली महिला की पहचान राज कन्या पत्नी महिंद्र सिंह निवासी मझधार के रूप में हुई है। बतौर रिपोर्ट्स, वह कुछ दिनों से अपनी बहन के घर समलेऊ में रह रही थी।
यह भी पढ़ें: जयराम सरकार का बड़ा फैसला: इन डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ को मिलेगा इंसेंटिव, जानें कितना
इस बीच मंगलवार सुबह अचानक उसने रसोई घर से मिट्टी का तेल निकालकर अपने ऊपर छिड़का और आग लगा ली। उसकी चीख-पुकार सुनकर उसका भतीजा रोहित पुत्र तिलक राज निवासी समलेऊ वहां पहुंच गया, जिसने आग को बुझाया। आग बुझाते-बुझाते उसके हाथ भी बुरी तरह से झुलस गए।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: सर्वदलीय बैठक से पहले ही बोले राठौर- 'लॉकडाउन के सिवा और कोई चारा ही नहीं बचा'
इतनी देर में अन्य परिजन भी वहां पहुंच गए। महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत पहुंचाया गया। उसकी हालत को देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
जबकि रोहित को चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बनीखेत पीएचसी में पुलिस की टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने महिला के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks