शिमला। हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों से सूबे की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस के भीतर से अंतर्कलह की ख़बरें सामने आ रही हैं। बीते दो दिनों से जहां माननीयों की गई पर झंडी लगाने को लेकर कांग्रेस के विधायक दो फाड़ में नजर आ रहे हैं। वहीं, झंडी मसला से पहले ही शुरू हुआ होर्डिंग विवाद अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल शर्मसार: सगी बहन बोली- मुझे छेड़ता है मेरा भाई, दर्ज हुई FIR

सूबे के अलग अलग जिलों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री जीएस बाली के पोस्टर फाड़े जाने के बाद अब सीएम जयराम के गृह जिले मंडी से भी कुछ इसी तरह का मामला सामने आया है। सीएम जयराम के गृह नगर मंडी में होने वाले आगामी लोकसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस के भीतर की यह अंतर्कलह पार्टी को नुकसान पहुंचा सकती है। दरअसल, यहां पर भी कुछ अज्ञात लोगों द्वारा कांग्रेस नेता जीएस बाली के पोस्टर को फाड़ दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: मेडिकल कॉलेज ने छिपाई कोरोना पेंशट की सच्चाई, फोन पर बात भी नहीं करने दी- गई जान

बाली का यह पोस्टर मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय गांधी भवन की दीवार पर एक सप्ताह से टंगा हुआ था। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि पोस्टर किसने फाड़ा है । ज्ञात रहे कि शिमला और कांगड़ा जिले में भी जीएस बाली के पोस्टर फाड़े गए थे और अब दोबारा से जो पोस्टर लगाए गए हैं उनमें वीरभद्र सिंह का फोटो भी जोड़ा गया है। वहीं, अब मंडी में भी जो पोस्टर लगा था, उसमें वीरभद्र सिंह का फोटो नहीं था। 

यह भी पढ़ें: पूर्व सीएम वीरभद्र की तबियत का हाल जानने IGMC पहुंचे CM जयराम, लिया अपडेट

यही नहीं, मंडी की राजनीति में अपना अलग जनाधार रखने वाले पंडित सुखराम और कौल सिंह ठाकुर के फोटो भी इसमें से गायब थे। अब यह समझ से परे है कि पोस्टर फाड़ने की घटना को मंडी में किसी नेता के समर्थक ने अंजाम दिया या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

क्या है मामला

पूर्व मंत्री जीएस बाली को कोरोना रिलिफ कमेटी का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। इसका प्रभारी बनने के बाद जीएस बाली के समर्थकों ने जगह-जगह यह पोस्टर लगा दिए हैं, लेकिन इन पोस्टरों से कांग्रेस के सबसे दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह के फोटो गायब हैं जिसके बाद से इनके फटने का सिलसिला शुरू हो गया है। 

सीसीटीवी फुटेज खंगालकर लगाएंगे शरारत करने वाले का पता। 

मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने इस घटना को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि पोस्टर चाहे किसी का भी हो, लेकिन उसे फाड़ना सही बात नहीं है। इससे हम आपसी लड़ाई को भी उजागर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने को बोल दिया गया है, ताकि ऐसी हरकत करने वाले का पता लगाया जा सके।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप