शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच प्रदेश की जयराम सरकार ने सूबे में 16 मई तक के लिए कोविड कर्फ्यू लगा रखा है। 

यह भी पढ़ें: खुशखबरी: हिमाचल में ड्राइवर, चौकीदार, चपरासी के लिए नौकरी, 8वीं-10वीं पास को मौका

वहीं, आज इस कर्फ्यू की समय सीमा पूरी होने से ठीक पहले सूबे के सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया गया। पीटरहॉफ में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा कोविड कर्फ्यू की समय सीमा बढ़ाने समेत कई अहम् फैसले लिए गए हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: घरवालों का फोन नहीं उठा रही थी युवती; पता करवाया तो बाथरूम में लटकी मिली

एक तरफ जहां सूबे में जयराम सरकार ने 26 मई तक के लिए कफ्यू बढ़ा दिया है। वहीं, कोरोना के इस दूसरे दौर के बीच हो रही धुआंधार शादियों को लेकर भी कैबिनेट ने अहम फैसला लिया है। कैबिनेट की बैठक में लोगों से आग्रह किया गया है कि जिन्होंने शादियों के कार्यक्रम तय किए हैं, वह उन्हें स्थगित कर दें। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में सरकार नौकरी: 10वीं पास के लिए 50 पदों पर भर्ती, आवेदन के लिए बचे हैं 4 दिन

वहीं, अगर शादियों को स्थगित नहीं कर सकते तो बीस लोगों के साथ घर में ही शादी करें। इसके अलावा कैबिनेट ने टेंट, बैंड, कम्युनिटी व मैरिज हॉल आदि को पूरी तरह से बंद करने का निर्णय लिया है। टेंट, बैंड, कम्युनिटी व मैरिज हॉल आदि वाले अब शादियों की बुकिंग नहीं कर सकेंगे। यानी कि अब बिना टेंट के शादियां करनी होनी। 

शमशान में मुफ्त मिलेगी लकड़ी, जंगल में कटाई पर भी छूट 

कैबिनेट ने साफतौर पर कहा है कि अगर कोई आदेशों का पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अलावा कैबिनेट ने एक और निर्णय लिया है कि शहरी क्षेत्रों में कोरोना से मृत्यु होने पर शव जलाने के लिए फॉरेस्ट कॉरपोरेशन के डिपो से लकड़ी फ्री मिलेगी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: बेटे को था कोरोना- पिता की चिता को आग देने PPE किट पहन पहुंचा शमशान

वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में लोग जंगल से लकड़ी काटने के अधिकार का प्रयोग करते हुए लकड़ी प्राप्त कर सकेंगे। कैबिनेट की बैठक में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की स्थिति को लेकर प्रस्तुति दी। इसके अलावा कोरोना वैक्सीनेशन की स्थिति पर भी चर्चा की गई है। कोविड रोगियों के लिए बेड क्षमता बढ़ाने को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। मेक शिफ्ट अस्पतालों पर प्रस्तुति कैबिनेट के समक्ष रखी गई। जल्द ही यह अस्पताल बनकर तैयार हो जाएंगे। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप