हिमाचल: सर्वदलीय बैठक संपन्न-कैबिनेट शुरू, विपक्ष के नेता बोले- लॉकडाउन लगाओ

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: सर्वदलीय बैठक संपन्न-कैबिनेट शुरू, विपक्ष के नेता बोले- लॉकडाउन लगाओ

शिमला। बीते कल सीएम जयराम ठाकुर की गैरमौजूदगी के कारण स्थगित की गई सर्वदलीय बैठक का आयोजन आज किया गया, जो कि अब संपन्न भी हो गई है। इस बैठक के तुरंत बाद सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि इस कैबिनेट की बैठक के बाद प्रदेश सरकार द्वारा सूबे में क्रोना की स्थिति को लेकर कड़े और सख्त कदम उठाने का ऐलान किया जा सकता है। 

नेता प्रतिपक्ष मुकेश ने बताया अंदर क्या बात हुई 

कैबिनेट से पहले आयोजित की गई सर्वदलीय बैठक में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस की वरिष्ठ विधायक आशा कुमारी, माकपा विधायक राकेश सिंघा, कांग्रेस के विधायक धनीराम शांडिल, संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भारद्वाज शामिल रहे। इस सर्वदलीय बैठक में विपक्ष के नेताओं द्वारा लॉकडाउन लगाने की सिफारिश की गई है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: प्राइवेट बसों के बाद अब खड़ी हो सकती हैं HRTC बसें, ये रूट तो रुक भी गए

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा प्रदेश की जनता को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार जो भी निर्णय लेगी विपक्ष उसका समर्थन करेगा। करीब दो घंटे चली सर्वदलीय बैठक के बाद बाहर आने पर नेता प्रतिपक्ष ने यह बयान दिया। उन्होंने कहा सरकार जो भी सख्त निर्णय लेगी विपक्ष उसका विरोध नहीं करेगा। 

यह भी पढ़ें: जयराम सरकार का तोहफा: इन अध्यापिकाओं और 3226 पंचायत चौकीदारों का मानदेय बढ़ाया

माना यह भी जा रहा है कि हिमाचल सरकार मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तर भारत के राज्यों की तर्ज पर लॉकडाउन लगाने का निर्णय ले सकती है। सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में सर्वदलीय बैठक में सभी दलों की ओर से आने वाले सुझावों पर सरकार विचार कर लॉकडाउन लगाने संबंधी निर्णय लेगी। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ