वहीं, आज इस कर्फ्यू की समय सीमा पूरी होने से ठीक पहले सूबे के सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया गया। पीटरहॉफ में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा कोविड कर्फ्यू की समय सीमा बढ़ाने समेत कई अहम् फैसले लिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: खुशखबरी: हिमाचल में ड्राइवर, चौकीदार, चपरासी के लिए नौकरी, 8वीं-10वीं पास को मौका
प्रदेश सरकार ने सूबे में 26 मई तक के लिए हिमाचल में बढ़ा दिया गया है। वहीं, पहले के बनाए हुए नियम उसी तरह से जारी रहेंगे।
हालांकि इसमें एक छोटा सा बदलाव किया गया है कि अब से मंगलवार और शुक्रवार के दिन हार्डवेयर की दुकानें खोली जाएंगी। बाकी की दिनों में दुकानों पर ताला जड़ा रहेगा। वहीं, डेली यूज के सामनों की दुकानें रोजाना की तरह खुली रहेंगी।
इस दौरान पहले से लागू तमाम बंदिशें जारी रहेंगी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी बंद रखा जाएगा। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि राज्य में संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए कड़े उपाय किए जा रहे हैं।
राज्य में वर्तमान में लागू पाबंदियां 26 मई सुबह तक प्रभावी रहेंगी। इस अवधि के दौरान हार्डवेयर की दुकानें हफ्ते में दो दिन खोली जा सकेंगीं। इसके साथ ही स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर सहित शिक्षण संस्थान 31 मई तक पहले ही बंद कर दिए गए हैं।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks