38 दिन बनाम एक साल: कांगड़ा में हर तीसरा व्यक्ति कोरोना संक्रमित, रिकवरी रेट में भी गिरावट

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

38 दिन बनाम एक साल: कांगड़ा में हर तीसरा व्यक्ति कोरोना संक्रमित, रिकवरी रेट में भी गिरावट

कांगड़ा: महामारी की दूसरी लहर में जिला कांगड़ा में कोरोना ने पिछले साल भर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। तेजी से बढ़ते संक्रमितों की संख्या प्रशासन और सरकार के लिए भी चुनौती बनी हुई है।

38 दिन में टूटा एक साल का रिकॉर्ड:

बता दें कि जिले में प्रत्येक दिन एक हजार से अधिक लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। पूरे हिमाचल में भी कांगड़ा का ही आंकड़ा सबसे अधिक है। आंकड़ों की मानें तो पिछले 38 दिनों में जिला कांगड़ा में एक साल के मुकाबले डेढ़ गुना से भी अधिक मामले सामने आए हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में 3 दिन अधड़, भारी बारिश और ओलावृष्टि: 10 जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी

पॉजिटिव मरीजों के साथ-साथ मौत का आंकड़ा भी अधिक है। विगत 38 दिनों में जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के 16035 मामले आए हैं और 272 मरीजों की मौत हुई है। 

यानी पिछले 38 दिनों में औसतन हर दिन 422 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं और करीब सात संक्रमित मरीजों की मौत दर्ज की गई है। बढ़ते मामलों के साथ जिले में टेस्टिंग भी बढ़ा दी गई है।

रिकवरी रेट में भी 27 फीसदी की गिरावट:

टेस्टिंग बढ़ने के साथ ही हर तीन में एक व्यक्ति का रिपोर्ट पॉजिटिव आ रहा है। रोजाना जिले में चार हजार के करीब लोगों की कोरोना जांच की जा रही है, जिसमें से एक हजार से अधिक लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई जा रही है। यानी रोजाना टेस्ट करवाने वाले लोगों में करीब 25 फीसदी की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई जा रही है। 

यह भी पढ़ें:  हिमाचल से अरेस्ट हुए दो रेपिस्ट: बकरी चराने जंगल गई किशोरी को कार में बिठा लूटी थी आबरू

दूसरी लहर पहली से अधिक खतरनाक है। इस वजह से रिकवरी रेट में भी करीब 27 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि, 31 मार्च तक जिला में रिकवरी रेट 91 फीसदी था। इस समय मृत्यु दर 1.94 फीसदी है।


  • जिला          कुल मामले        स्वस्थ          एक्टिव         मौत
  • कांगड़ा         25,613             16,334         8,780          497     
  • मंडी             17,988             14,151         3,627          210  
  • शिमला         17,612             14,234         2,986          391
  • सोलन          16,210             11,934          4,128          144

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ