हिमाचल के लोग तो मान ही नहीं रहे: 60 लोगों को शादी में बुला लिया, पुलिस आई तो जोड़े हाथ

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल के लोग तो मान ही नहीं रहे: 60 लोगों को शादी में बुला लिया, पुलिस आई तो जोड़े हाथ

पांवटा साहिब। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच जहां प्रदेश सरकार द्वारा सूबे में इस गंभीर महामारी की चेन को तोड़ने के लिए तरह तरह की पाबंदियां लगाई जा रही हैं। वहीं, सूबे की जनता है कि किसी भी नियम को मानने को तैयार भी नहीं हो रही है। ताजा मामला सूबे के सिरमौर जिले स्थित पांवटा साहिब से सामने आया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: परिवार ने हाथ तक नहीं लगाया, शौचालय में गिरकर मर गई कोरोना संक्रमित, एंबुलेंस भी लेट

जहां पर एक परिवार ने शादी में 20 लोगों को शामिल करने की पाबंदी का उल्लंघन करते हुए आयोजित समारोह में 60 लोगों को बुला लिया। वहीं, जब उल्लंघन की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो आयोजन हाथ जोड़ने लगे। हालांकि प्रशासन ने मौके पर मौजूद अतिरिक्त लोगों को बाहर का रास्ता दिखाते हुए आयोजकों पर 5 हजार रूपए का जुर्माना लगा दिया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पेड़ से लटकी मिली महिला, पीछे छोड़ गई 5 बेटियां; प्रताड़ित करता था पति!

मामला गोरखूवाला के कोदेवाला गांव से सामने आया है। नियमों का उल्लंघन करने की जानकारी मिलने के बाद पुरुवाला के थाना प्रभारी ने दबिश दी थी। इस दौरान शादी में हिस्सा ले रहे लोगों की काउंसलिंग भी की गई। 

साथ ही उन्हें जागरूक भी किया गया। इसके अलावा 5 हजार रुपए का चालान भी शादी के आयोजकों को थमा दिया गया। उधर, सूरजपुर में हो रही शादी में भी नियमों का मामूली उल्लंघन पाया गया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: कोरोना संक्रमित की जान जाने के बाद देह मांगने लगे परिजन, हुआ हंगामा

पांवटा साहिब के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने शादी का निरीक्षण किया। इस दौरान एक हजार रुपए का चालान किया गया। 

डीएसपी वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि कोरोना कर्फ्यू को सख्ती से लागू करने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं। जनमानस को भी यह समझना होगा कि उनकी सुरक्षा के लिए ही सख्ती हो रही है। खुद भी लोगों को नियमों की पालना करनी चाहिए।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ