हिमाचल के इन चार जिलों में आज होगी बारिश! जानें कबतक बिगड़ा रहेगा मौसम

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल के इन चार जिलों में आज होगी बारिश! जानें कबतक बिगड़ा रहेगा मौसम

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों से जारी बारिश और ओलावृष्टि के दौर के बीच आज बुधवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे व राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ बारिश की संभावना है। 

इस बारे में जानकारी देते हुए मौसम विभाग के निदेशक डॉ मनमोहन सिंह ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य में बारिश हो रही है। इस दौरान कई जगह तीस से चालीस किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलेंगी।

शनिवार तक खराब रहेगा मौसम, येलो अलर्ट जारी 

शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी किए गए ताजा अपडेट के अनुसार बुधवार को कांगड़ा, मंडी, शिमला व सोलन जिलों के लिए यलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद को शिमला जिला को छोड़कर शेष तीन जिलों में और शुक्रवार को बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: सर्वदलीय बैठक संपन्न-कैबिनेट शुरू, विपक्ष के नेता बोले- लॉकडाउन लगाओ

अनुमान यह भी बताया गया है कि राज्य के जनजातीय क्षेत्रों की अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात भी हो सकता है। पिछले चार दिनों से दोपहर बाद बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आई है। 

पिछले चौबीस घंटों के दौरान एक से दो डिग्री न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज हुई। मौसम विभाग ने शनिवार तक प्रदेश के कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ