यह भी पढ़ें: हिमाचल: सर्वदलीय बैठक से पहले ही बोले राठौर- 'लॉकडाउन के सिवा और कोई चारा ही नहीं बचा'
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल करवाने के बाद दोनों तरफ से मिली शिकायतों के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा इस मामले के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि गुगलेहड़ निवासी सुनील कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि चूरुडू में उनके ननिहाल में उनका सगा मामा न होने के कारण नाना ने पैतृक भूमि उनकी माता सहित अन्य तीन मौसियों के नाम की है।
यह भी पढ़ें: जयराम सरकार का बड़ा फैसला: इन डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ को मिलेगा इंसेंटिव, जानें कितना
आरोप लगाया गया है कि उसकी मौसी सत्या देवी व उनके परिवार ने बीते रविवार को उनके हिस्से के खेतों में बीजी गेहूं की फसल काट ली। जब उन्होंने उन्हें रोकना चाहा तो आरोपित उन्हें डराने धमकाने लगे। इस बीच शाम को जब वह मजदूरों के साथ बची हुई फसल को खेतों से समेट रहे थे तो आरोपितों ने मिलकर उन पर व उसकी माता पर डंडों से हमला कर दोनों को लहूलुहान कर दिया।
यह भी पढ़ें: कंगना के खिलाफ ट्विट्टर का तगड़ा एक्शन: सस्पेंड कर दिया ऐक्ट्रेस का अकाउंट, जानें ऐसा क्या हुआ
वहीं, दूसरे पक्ष से जोगिंद्र पाल निवासी चूरुडू ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि सोमवार शाम को जब वह बेटे के साथ खेतों की तरफ जा रहे थे तो उसकी मौसी मुक्ता देवी व उसके बेटे सुनील ने उनका रास्ता रोका और उन्हें आगे नहीं जाने दिया। इसका जब उन्होंने कारण पूछा तो आरोपितों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस कारण उन्हें चोटें आई हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: फर्जी दस्तावेज के सहारे बन गया डाक सेवक, अब जाकर खुली पोल नौकरी गई
डीएसपी अंब सृष्टि पांडे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि चूरुडू गांव में फसल काटने को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत मिलने पर घायल लोगों का मेडिकल करवाने के बाद क्रॉस केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks