शिलाई। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक बुरी खबर सामने आई है। यहां स्थित शिलाई से सामने आई ताजा अपडेट के अनुसार एक क्रशर प्लांट की मशीन की चपेट में आने से कामगार की मौत हो गई। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: बेटा होने के बावजूद तीन माह पहले गोद ली थी बेटी; कोरोना ने थाम दी पिता की सांसें

मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र शिलाई के टिक्कर स्थित एक निजी क्रशर प्लांट में मशीन की चपेट में आने 32 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मशीन के पट्टे में फंसे शव को बाहर निकाला, जिसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल शिलाई पहुंचाया गया। 

मृतक की पहचान गंगाराम निवासी टिटियाना के रूप में हुई है। मृतक निजी क्रशर प्लांट का कामगार बताया जा रहा है। शिलाई पुलिस के प्रभारी मस्तराम ने घटना की पुष्टि की है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप