Delhi: BJP chief JP Nadda flags off 17 mobile medical units & medical aid for Himachal Pradesh under 'Seva Hi Sangathan' program
— ANI (@ANI) May 16, 2021
"People are continuously receiving help with hospitalisation, testing & vaccination," says Nadda
Union Min & BJP MP Anurag Thakur was also present pic.twitter.com/mtrPjSG2dX
इस मौके पर नड्डा ने कहा, 'कोविड की दूसरी लहर के बीच 'सेवा ही संगठन' का दूसरा भाग शुरू हो गया है। हमारे कई कार्यकर्ता अस्पतालों के साथ कठिन परिश्रम कर रहे हैं और परीक्षण को लेकर हम हर संभव सुविधाएं दे रहे हैं।' जेपी नड्डा ने एंबुलेंस को रवाना करते हुए कहा, हिमाचल प्रदेश के जिलों के अलग-अलग हिस्सों में एंबुलेंस चलेंगी और स्थानीय प्रशासन की जरूरत के मुताबिक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: उपप्रधान ने 20 वर्षीय लड़की को भगाया! कोर्ट पहुंचा बेबस पिता; पुलिस ने नहीं की मदद
उन्होंने कहा, 'लोगों को अस्पताल में भर्ती, परीक्षण और टीकाकरण के लिए लगातार मदद मिल रही है।' नड्डा ने कहा, 'भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां आम जनता भी सरकार के साथ कोविड से लड़ने के लिए आगे आई है। लाखों गैर सरकारी संगठनों ने इस वायरस से लड़ने और लोगों की मदद करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है।'
यह भी पढ़ें: हिमाचल: PWD कर्मी को हुआ था कोरोना, घर में फंदा लगाकर समाप्त की जीवनलीला
उन्होंने कहा, 'जिस समय मास्क और पीपीई किट यहां मिलना मुश्किल हो रहा था, उस समय हमारे 'महिला मंडल' और स्वयं सहायता समूहों ने कई मास्क बनाए और उनका वितरण किया।' केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 39,575 सक्रिय मामले हैं जिनमें से 2,254 लोगों की मौत इस जानलेवा बीमारी से हो चुकी है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks