कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के लिए आज का दिन हादसों से भरा हुआ है। सुबह सवेरे चंबा जिले में जहां एक पिकअप हादसे का शिकार होते हुए 500 मीटर गहरे नाली में जा गिरी, जिसमें 3 की मौत हुई। 

इसके बाद दूसरा हादसा मंडी जिले में पेश आया, जहां एक पिकअप के खाई में लुढ़कने की वजह से 4 महिलाओं की जान चली गई। वहीं, अब इसी तरह की एक और बुरी खबर प्रदेश के कुल्लू जिले से सामने आ रही है। 

यह भी पढ़ें: डिपो से राशन लेकर जा रहे लोगों की जीप खाई में लुढ़की, चार महिलाओं की मौत, एक गंभीर

जहां पर भुंतर के गड़सा स्थित मनिहार नामक जगह के पास पंचनाला में बन रही एनएचपीसी चरण दो की टनल धंसने से बड़ा हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस टनल के धंसने से 5 मजदूर इसकी चपेट में आए हैं। 

यह हादसा शुक्रवार शाम करीब पौने छह बजे के आसपास पेश आया। मजदूर टनल के नीचे दब गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक़ टनल के मलबे में दबे मजदूरों को निकालने का काम शुरू कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल ब्रेकिंग: 500 मीटर नीचे नाले में जा गिरा टिप्पर, तीन लोग हुए लापता; तलाश जारी

घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। वहीं, डीएसपी मुख्यालय, एसडीएम और बीएमओ घटना स्थल के लिए निकल गए हैं। 

वहीं, दो एम्बुलेंस को भी घटनास्थल पर भेज दिया गया है। स्थानीय विधानसभा बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने टनल धंसने की घटना की पुष्टि की है है। वहीं, एसडीएम कुल्लू डॉ अमित गुलेरिया ने भी हादसे की पुष्टि करते हुए कहा है कि हादसे की उन्हें भी हादसे की सूचना मिली है। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप