यह भी पढ़ें: हिमाचल: मेडिकल पास बनवाकर गए दिल्ली, वहां से लाए लाखों का चिट्टा; पुलिस ने पकड़ा
शिमला पुलिस ने महिला कांस्टेबल की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक इस संबंध में किसी तरह का मामला दर्ज नहीं किया गया है।
सूत्रों द्वारा इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि पीड़िता ने शिमला से सम्बंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ पुलिस मुख्यालय में शिकायत दी थी। पुलिस मुख्यालय ने शिकायत पत्र जांच के लिए एसपी शिमला को प्रेषित किया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: मां के साथ घर से बाहर निकला था 8 वर्षीय मासूम; तेज रफ्तार कर ने रौंद कर छीनी जिंदगी
बताया गया है कि अपनी शिकायत में महिला कांस्टेबल ने पुलिस अधिकारी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बहरहाल शिमला पुलिस ने महिला कांस्टेबल की शिकायत को गंभीरता से लिया है।
शिमला पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तथ्यों की जांच की जा रही है। उनका कहना है कि दुर्व्यवहार के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति है। महिला कर्मियों के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks