क्या हिमाचल में दिन दहाड़े उठा ली गई 17 साल की लड़की, यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

क्या हिमाचल में दिन दहाड़े उठा ली गई 17 साल की लड़की, यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट


मंडी।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां स्थित उपमंडल सुंदरनगर के जड़ोल क्षेत्र से एक 17 वर्षीय नाबालिग युवती रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। शनिवार को युवती घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटी तो चिंतित परिजनों ने उसकी हर संभव स्थान पर तलाश की। लेकिन जब कहीं भी उसका कोई सुराग नहीं मिला तो थाने में रविवार को उसकी गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: मामा की बंदूक साफ़ कर रहा था फौजी भांजा, छाती के पार हुई गोली

प्राथमिकी में युवती के पिता ने आशंका जताई है कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई अपहरण करके ले गया है। पिता ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी बेटी का जल्द से जल्द पता लगाया जाए। थाना प्रभारी कमल कांत ने बताया पुलिस ने अधीन धारा 363 भारतीय दंड संहिता प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि युवती को ढूंढने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ