कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ समय में आपराधिक गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला प्रदेश के कांगड़ा जिले से सामने आया है। जहां बैजनाथ स्थित चढ़ियार क्षेत्र के तहत पड़ने वाले डोली गांव में एक 38 वर्षीय शख्स का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है। शव बरामद होने की वजह से क्षेत्र में सनसनी का महौल बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में सुबह सवेरे पलट गई निजी बस: सवार थे 30 लोग- 5 चोटिल, महिलाएं गंभीर
प्रथमदृष्टया यह मामला हत्या का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है। बरामद शव की शिनाख्त 38 वर्षीय छोटू राम निवासी गोरखपुर उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: सांप ने डसा पर नहीं चला पता- अब मां-पत्नी और दो बच्चों को अपने पीछे छोड़ शख्स
मिली जानकारी के मुताबिक छोटू राम कई सालों से बैजनाथ क्षेत्र में रह रहा था और यहीं रहकर मेहनत मजदूरी का काम करता था। बतौर रिपोर्टस छोटू राम यहीं क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था। इस बीच वो शुक्रवार शाम को किराए के मकान नहीं लौटा इस बीच आज सुबह यानि शनिवार को डोली गांव के पास ही उसका शव बरामद हुआ है।
यह भी पढ़ें: बिजली महादेव आए युवक की 'थार' खाई में समाई: 1900 Km का सफ़र तय कर आया था दर्शन को
वहीं, इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बैजनाथ बीडी भाटिया ने बताया की मृतक के शरीर में कोई बड़ी चोट के निशान तो नहीं है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि यह हत्या का केस है या कुछ और है। पुलिस ने घटना पर मौजूद स्थानीय लोगों के बयान कलमबद्ध किए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इसके अलावा उसके साथ रहने वाले लोगों से भी बात की है, ताकि मामले को सुलझाया जा सके।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks