नई दिल्ली , अगर आप बढ़ती महंगाई से परेशान हैं तो आपके लिए राहत भरी खबर है | घरेलू गैस यानी LPG गैस सिलेंडर की बुकिंग पर अब आप 2700 रुपये कैश बैक प्राप्त कर सकते हैं | यह ऑफर पेटीएम की तरफ से दिया जा रहा है | कंपनी ने इस ऑफर को '3 पे 2700' कैशबैक का नाम दिया है | इस ऑफर के जरिये ग्राहक 3 महीनों तक पहले तीन सिलेंडर की बुकिंग पर 900 रुपये तक का निश्चित कैश बैक पा सकेंगे |
यह भी पढ़ें: हिमाचल BJP में बड़ी फूट: एक साथ 18 पदाधिकारियों ने दे दिया इस्तीफ़ा- पढ़ें रिपोर्ट
वर्तमान में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 900 रुपये के करीब है तो ऐसे में पेटीएम के इस ऑफर के तहत आपको 3 सिलेंडर एकदम फ्री में मिल सकता है | इस ऑफर का फायदा उन्हीं यूजर्स को मिलेगा जो Hp गैस , इंडेन गैस और भारत गैस सिलेंडर की बुकिंग करते हैं | कंपनी ने ये भी बताया है कि मौजूदा ग्राहकों को हर बुकिंग पर 5000 तक का कैश पॉइंट्स भी मिल सकते हैं | इतना ही नहीं , इसके साथ साथ शानदार डील और टॉप ब्रांड से गिफ्ट वाउचर भी मिलंगे |
कैसे बुक करें पेटीएम से सिलेंडर ?
- अगर आप इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो सबसे पहले फ़ोन में पेटीएम खोलें |
- इसके बाद 'Book Gas Cylinder' टैब पर क्लिक करें ,
- फिर गैस कंपनी को सेलेक्ट करें ,
- इसके बाद मोबाइल नंबर या एलपीजी आईडी /कंज्यूमर नंबर दर्ज करें |
- इसके बाद पेमेंट ऑप्शन पर क्लिक करें |
- अपने सुविधा के अनुसार ग्राहक पेटीएम वॉलेट , पेटीएम यूपीआई , किसी भी कार्ड या नेट बैंकिंग से पेमेंट कर सकते हैं |
पेटीएम नाऊ पे लेटर
इसके साथ साथ पेटीएम अपने ग्राहकों को 'पेटीएम नाऊ पे लेटर ' की सुविधा भी दे रहा है | इस प्रोग्राम की तहत यूजर्स सिलेंडर बुकिंग का पेमेंट अगले महीने भी कर सकेंगे |साथ ही सिलेंडर की डिलीवरी ट्रैक का ऑप्शन भी है | इतना ही फ़ोन पर सिलेंडर भरवाने का रिमाइंडर भी आयेगा |




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks