सोलन: हिमाचल पुलिस ने बड़ा पेंचीदा एक मर्डर केस सीआईडी स्टाइल से सोल्व किया है. पिछले दिनों सोलन के बद्दी में सड़क किनारे एक युवक की लाश मिली थी. प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना जैसा प्रतीत हो रहा था. पुलिस ने गहनता से अनुसंधान करते हुए केस को सोल्व कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
सीसीटीवी फुटेज से हुआ शक:
दरअसल, बीते शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बदायूँ निवासी अब्दुल कलाम का खून से लथपथ सड़क के किनारे पड़ा मिला। मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हुआ. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने बदायूं जाकर शव को दफना भी दिया.
यह भी पढ़ें: अगस्त का महिना: 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए किस-किस दिन है अवकाश? ये रही लिस्ट
सोलन जिला पुलिस की टीम दुर्घटना के कारणों का पता कर रही थी. इसी दौरान इलाके की सीसीटीवी फुटेज (CCTV footage) खंगालने पर पता चला कि दो लोग मृतक अब्दुल को बाइक पर ले जा रहे हैं। थोड़ी देर बाद उसके बिना ही लौट रहे हैं।
कब्र खोद दुबारा निकालना पड़ा शव:
अब्दुल के हत्या का समय और सीसीटीवी में साथ जाने की समय का मिलान किया गया तो फासला कुछ ही घंटों का था. पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर दोनों युवक की तालाश शुरू की. साथ ही बदायूं जिले जाकर फिर से पोस्टमार्टम करने के लिए भी यहां से एक टीम रवाना हो गई.
बदायूं डीएम की अनुमति लेकर शव को कब्र से निकाल कर जोनल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया. इसमें यह बात सामने आ गई कि उसकी मौत से गोली लगने की वजह से हुई थी। गले से एक गोली भी बरामद हुई जिसके तरफ पहले पोस्टमार्टम में ध्यान नहीं गया था.
गले से निकली गोली:
दूसरे शव परीक्षण में उसके गले में एक गोली मिली, जो पहली बार छूट गई थी। ये साफ़ हो गया कि अब्दुल की हत्या कर दी गई थी। 27 वर्षीय मृतक अब्दुल बढ़ई का काम करता था। उसने बदायूं के एक रिश्तेदार, 30 वर्षीय मोहम्मद शमशुल के साथ मिलकर बद्दी में दुकान स्थापित की। वहीं रह रहा था।
इस दरम्यान यहां जांच कर रही सोलन पुलिस की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. दोनों की पहचान 21 वर्षीय मोहम्मद शाहिद और 23 वर्षीय मोहम्मद फैजान के रूप में हुई जो बदायूं में अब्दुल के परिवार के पड़ोसी थे। शाहिद को जीरकपुर व फैजान हरियाणा के जींद से गिरफ्तार किया गया।
किसी तीसरे ने दी थी हत्या की सुपाड़ी:
पूछताछ में उन्होंने बताया कि अब्दुल को मारने के लिए उन्हें शमशुल ने काम पर रखा था। पुलिस ने बताया कि शमशुल पर अब्दुल का पैसा बकाया है। उस पर चल रहे विवाद से निपटने को तैयार न होने पर उसने उसकी हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें: BJP चीफ जेपी नड्डा के गढ़ में बगावत: चुनाव में टाल ठोंकने की है तैयारी, पढ़ें रिपोर्ट
एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि शमशुल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में आपराधिक साजिश और सबूत मिटाने की धाराओं को भी शामिल किया जा सकता है। कुल मिलाकर बद्दी पुलिस के प्रयास से 27 साल के अब्दुल को इंसाफ मिल जायेगा।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks