बिलासपुर।
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से सामने आ रही ताजा अपडेट के अनुसार यहां स्थित उपमंडल बल्ह की बलवाणा पंचायत से एक नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई है। इस बात का पता चलने के बाद लापता चल रही नाबालिग के पिता ने सदर थाना में मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस को बताया गया है कि बीती रात को उनकी बेटी अपनी मां के साथ छत पर सो रही थी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: काम को निकली थी बेटी- घर पर नहीं लौटी, परिवार पहुंचा थाने

रात को उसने अपनी बेटी को आवाज लगाकर कहा कि वह नीचे कमरे में आकर सो जाए लेकिन उसने मना कर दिया। जब उसने सुबह उठकर देखा तो उसकी बेटी छत पर नहीं थी। उसने अपनी पत्नी से पूछा तो उसने कहा कि वह नीचे कमरे में सो रही होगी लेकिन जब उसने कमरे में जाकर देखा तो वह वहां पर भी नहीं मिली।

यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस ने अब्दुल को दिलाया न्याय: अपनों ने ही जिंदगी छीन कर हादसा जैसा बना दिया था

शिकायतकर्ता ने अपनी बेटी का किडनैप किए जाने का शक जाहिर किया है। डीएसपी राजकुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जिम्मेदारी सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह को सौंपी गई है। नाबालिग को जल्द से जल्द तलाश लिया जाएगा।