शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों को हिमाचल की लाइफलाइन कहा जाता है। प्रदेश सरकार की तरफ से इस सुविधा के लिए हर साल लाखों रूपए खर्च भी किए जाते हैं और निगम में काम करने वाले कर्मचारियों की मांग को भी सरकार द्वारा बाकायदा तहरीज देकर सुना जाता है। इस सब के बीच HRTC कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले कुछ नेताओं का एक वीडियो सामने आया है। जो कि सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: रात को नाले में गिरकर ही उड़ गए थे कार के परखच्चे, सुबह चला पता- नहीं बचा ड्राइवर
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो एचआरटीसी की एक बस के भीतर का बताया जा रहा है। जिसमें कुछ लोग बैठकर जुआ खेलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर इस बात का दावा किया जा रहा है कि बस में जुआ खेलने वाले ये लोग एचआरटीसी के ही कर्मचारी नेता हैं। वहीं, इस वीडियो में पीछे से सुनाई दे रही कमेंट्री से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ये वीडियो आजकल का ही है। बताया यह भी जा रहा है कि पीछे से सुनाई दे रही कमेंट्री ओलंपिक मैच की है।
अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि सोशल मीडिया पर जो यह वीडियो सामने आया है। इस सम्बन्ध में निगम या प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई की जाएगी या नहीं।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks