शिमला। कल 1 अगस्त की तारीख शुरू होने के साथ ही नए महीने की शुरुआत भी हो गई है। अब ऐसे में कि जैसा आप सभी जानते हैं कि हर महीने की शुरुआत होने के साथ LPG गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव किया जाता है। ऐसे में इस बार भी गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव का ऐलान किया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में गज़ब खेल: जनवरी में ही भर दिया था पिछले साल का चालान, कोर्ट ने फिर भी भेज समन
हालांकि इस बार कीमतों में हुए परिवर्तन से आम आदमी पर किसी भी प्रकार का बोझ नहीं बढ़ा है लेकिन दुकान और होटल में व्यावसायिक सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले लोगों को करार झटका लगा है। व्यावसायिक सिलिंडर अगस्त में 73 रूपए महंगा हो गया है। इस माह उपभोक्ताओं को 1778 रूपए चुकाने पड़ेंगे। इसमें डिलिवरी चार्ज 59 रूपए शामिल है।
यह भी पढ़ें: हिमाचली सैनिक का हृदयघात से हुआ निधन: राजकीय सम्मान के बाद बेटी ने दी पिता को मुखाग्नि
दरअसल, हिमाचल प्रदेश में घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में इस माह कोई बदलाव नहीं हुआ है। उपभोक्ताओं को इस माह भी घरेलू सिलिंडर 931.50 रूपए में मिलेगा। इसमें होम डिलिवरी के 52.0 रूपए शामिल हैं। घरेलू उपभोक्ताओं को 31 रूपए की सब्सिडी बैंक खाते में लौटाई जाएगी।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks