नई दिल्ली/शिमला। हिमाचल प्रदेश में चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव सर पर आ गए हैं। इन चुनावों में जहां विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने महंगाई समेत अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए चुनाव लड़ने का मन बना रखा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः नौवीं से 12वीं कक्षा के छात्रों की लगेंगी नियमित कक्षाएं! यहां जानें कब से..
वहीं, इस सब के बीच गैस कंपनियों ने घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में इजाफा कर आम जनता को झटका दिया है। इसके साथ ही साथ सरकार के लिए भी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।
कितने बढे दाम
गैस कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बुधवार को 15 रूपए बढ़ा दिए हैं।
बता दें कि महीने की शुरुआत में हिमाचल प्रदेश में व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम 36 रूपए तक बढाए गए थे। हालांकि, उस वक्त घरेलू गैस सिलिंडरों के दाम में इस माह कोई फेरबदल नहीं किया गया था। इसके बावजूद भी घरेलू गैस उपभोक्ताओं को सिलिंडर होम डिलिवरी सहित 987 रूपए में मिल रहा था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: उजड़ गई तीन परिवारों की खुशियां- दो सगे भाइयों समेत चार ने गंवाई जान
वहीं, अब अगर आज बढ़ाई गई कीमतों को हिमाचल में भी लागू किया जाता है तो सूबे की जनता को एक घरेलू गैस सिलिंडर के लिए 1000 रूपए से अधिक कीमत चुकानी पड़ जाएगी।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks