कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लगभग रोजाना रिपोर्ट किए जाने वाले आत्महत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी कड़ी में सामने आ रही ताजा अपडेट के अनुसार सूबे के कांगड़ा जिले के अंतर्गत आते पुलिस थाना ज्वालामुखी के तहत एक 50 वर्षीय शख्स ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
यह भी पढेंः हिमाचलः बाबा बालक नाथ के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार टकराई, 9 पहुंचे अस्पताल
जान गंवाने वाले शख्स की पहचान अश्वनी कुमार पुत्र हरि राम निवासी शासन गांव के रूप में की गई है, जो कि दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। बताया गया कि उक्त शख्स ने अपने घर के कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर यह खौफनाक कदम उठाया। बतौर रिपोर्ट्स, फंदा लगाने से पहले उसने घर में अपना कमरा अंदर से बंद कर लिया था।
क्यों लगाया फंदा- नहीं चल पाया पता
वहीं, जब घर के अन्य सदस्यों ने कमरा खोलने के लिए उसे आवाजें दी तो अन्दर से कोई जवाब नहीं मिला। ऐसे में शक होने पर जब घरवालों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो पाया कि अश्वनी रस्सी के फंदे से लटका हुआ है। वहीं, मामले का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेने के बाद पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ेंः हिमाचल: रिश्वतखोर सीनियर सिविल जज नौकरी से बर्खास्त, कारोबारी से लिए थे 40 हजार
इसके अलावा पुलिस की ओर से स्वजनों के बयान कलमबद्ध करने के बाद इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि आखिरकार उक्त शख्स ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल सिंह द्वारा की गई है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks