ऊनाः हिमाचल प्रदेश के जगंल में एक व्यक्ति को जिंदा बम बरामद होने की खबर सामने आई है। मामला ऊना जिसे के तहत पड़ते गगरेट थाना के गांव पांवड़ा के साथ लगते जंगल थपला का है। बरामद बम को आज सेना की युनिट द्वारा डिप्यूज कर दिया गया है।
जंगल में मिला था:
मिली जानकारी के मुताबिक बीते कल यानी वीरवार को ओयल गांव के एक स्थानीय व्यक्ति को जंगल में जिंदा बम बरामद हुआ था। जिसे लेकर वो सीधे पुलिस थाने पहुंच गया था। जिसे पुलिस थाना की ओर से श्मशान घाट में रखवा दिया और इसके साथ ही सेना की पठानकोट यूनिट को भी इस बारे में सूचित कर दिया।
यह भी पढ़ें: मलाणा गांव जाने वाले पहले CM बने जयराम ठाकुर: सूबे में भांग की खेती पर बड़ा बयान
इस बीच आज शुक्रवार को लेफ्टिनेंट कर्नल राम चंद्र के प्रतिनिधित्व में सांभा सेक्टर के यूनिट 22 की टीम आज गगरेट पहुंची। जिन्होंने 30 मीनट तक चले ऑपरेशन में इस पैरा इल्यूमनेट बम को डिफ्यूज कर दिया। इस ऑपरेशन के दौरान क्षेत्र को सील कर दिया गया था। यहां तक की पुलिस को भी यहां से दूर रखा गया था।
होता था युद्धाभ्यास:
जानकारियों की मानें तो ये बम काफी पुराना और जिंदा था। हालांकि, इस बम पर अंकित 95 नंबर का क्या अर्थ है इसकी जांच सेना द्वारा अपने स्तर पर की जाएगी। बता दें कि पांवड़ा के जंगलों में कुछ वर्ष पहले सेना द्वारा युद्धाभ्यास किया जाता था।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः दसवीं, बाहरवीं पास बेरोजगार युवाओं के लिए निकली नौकरी, पढ़ें पूरी लिस्ट
ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि उसी दौरान बम यहां रह गया होगा। इस मामले की पुष्टि करते हुए एसपी अर्जित सेन ने बताया कि बम को डिफ्यूज कर दिया गया है। सेना इस बम से संबंधित जांच अब अपने स्तर पर करेगी।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks