सोलन : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ़्तार बस स्कूटी सवार महिला को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई है।
तेज रफ़्तार का कहर:
बता दें कि घटना शुक्रवार सुबह करीबन 8.15 बजे की है। बद्दी की तरफ से स्कूटी पर एक महिला नालागढ़ जा रही थी। मानपुरा बाजार में एसबीआई बैंक के समीप पिछले से एक तेज रफ्तार बस आई और स्कूटी सवार महिला को बुरी तरह से कुचलते हुए आगे बढ़ गई।
यह भी पढ़ें: कंगना ने भारत को बता दिया 'जिहादी देश', कानून वापसी पर बोलीं- दुखद, शर्मनाक और सरासर गलत!
हादसा इतना भीषण था कि महिला के हेलमेट से खून की धारा बहने लगी। सर बुरी तरह जख्मी हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की पहचान अभया रूपम (28 वर्ष) पत्नी सौरभ प्रभात निवासी मकान नंबर 306 फेस-2 बद्दी के रूप में हुई।
प्रत्यक्षदर्शी ने दिया ये बयान:
प्रत्यक्षदर्शी मनीष शर्मा ने पुलिस को बताया कि उक्त बस खान ट्रेवल्स की थी और काफी तेज रफ़्तार में बाजार से गुजर रही थी। घटना के तुरंत बाद वह दौर कर महिला के पास गया लेकिन बस इतनी बुरी तरह कुचलते हुए आगे बढ़ी थी कि बचने का कोई संभावना ही नहीं था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: एक दबिश से खुली सस्ते राशन के दुकानों की पोल, खराब चावल की बोरियां सील
डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर फरार बस चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks