शिमला/नई दिल्ली : आज से इस वर्ष 2021 के आख़िरी महीने की शुरुआत हो गई है। साल के इस अंतिम महीने में बैंकों में काफी लंबी छुट्टियां रहने वाली हैं। इस कारण आपको भी ध्यान रखना होगा कि छुट्टियों वाले दिन से पहले ही जरूरी बैंकिंग के काम निपटा लें।

लगातार हैं छुट्टियां:

इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं आरबीआई की तरफ से जारी छुट्टियों की लिस्ट, जिसके अनुसार इस महीने 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। जिसमें कई छुट्टियां लगातार भी रहने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में तीन नहीं बल्कि पूरे 5 दिन खराब रहेगा मौसम: इन जिलों के लिए अलर्ट, जानें डीटेल

इस महीने कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिसमें 4 छु​ट्टी रविवार की हैं। इनमें कई छुट्टियां लगातार भी पड़ने वाली है। इस महीने में क्रिसमस का त्योहार आता है, जिसकी छुट्टी लगभग पूरे देश के बैंकों में रहती है। हालांकि, हर जगह बैंक 16 दिन बंद नहीं रहने वाले हैं। कुछ छुट्टियां स्थानीय होने के कारण, स्थान विशेष पर ही बैंक बंद रहेंगे। 

आरबीआई की लिस्ट:

आरबीआई की गाइडलाइंस के अनुसार, रविवार के अलावा महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। यहां आरबीआई की दिसंबर महीने की लिस्ट के साथ यह भी बताया जा रहा है कि किस दिन किस राज्य में बैंक बंद रहेंगे और कहां खुले रहेंगे। इसके आधार पर आप अपने बैंक से जुड़े काम-काज फटाफट निपटा लें ताकि आपको कोई दिक्कत न आए।

  • 3 दिसंबर – फेस्ट ऑफ सेंट फ्रांसिस जेवियर (Kanakadasa Jayanthi/Feast of St। Francis Xavier) (पणजी में बैंक बंद)
  • 5 दिसंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 11 दिसंबर – शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
  • 12 दिसंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 18 दिसंबर – यू सो सो थाम की डेथ एनिवर्सरी (शिलॉन्ग में बैंक बंद)
  • 19 दिसंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 24 दिसंबर – क्रिसमस फेस्टिवल (आइजोल में बैंक बंद)
  • 25 दिसंबर – क्रिसमस (बेंगलुरु और भुवनेश्वर को छोड़कर सभी जगह बैंक बंद) शनिवार, (महीने का चौथा शनिवार)
  • 26 दिसंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 27 दिसंबर – क्रिसमस सेलिब्रेशन (आइजोल में बैंक बंद)
  • 30 दिसंबर – यू कियांग नॉन्गबाह (शिलॉन्ग में बैंक बंद)
  • 31 दिसंबर – न्यू ईयर्स इवनिंग (आइजोल में बैंक बंद)