ऊनाः हिमाचल प्रदेश में पेश आए सड़क हादसे में घायल महिला की पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत होने की खबर सामने आई है। मामला ऊना जिले स्थित सदर थाना के तहत पड़ते बहडाला का है।
सड़क किनारे से पैदल जा रही थी महिला
मृतक महिला की पहचान रचना देवी निवासी बहडाला के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस द्वारा मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।
यह भी पढ़ें: शुरू हो चुका है साल का आखिरी सूर्यग्रहण: ये चार राशि वाले रहें बेहद सावधान
बता दें कि रचना देवी बीते 30 नवंबर की शाम को सड़क किनारे पैदल जा रही थी। इस बीच वहां से गुजर रही एक बाइक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला गंभीर रुप से घायल हो गई, जिसे उपचार हेतु क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बीते शुक्रवार की रात महिला की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः लड़के के पास से चिट्टे की खेप बरामद, अभी 18 साल की भी नहीं हुआ है
इस मामले की पुष्टि करते हुए एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले के संबंध में केस दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks