सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले स्थित पुलिस थाना परवाणू के अंतर्गत परवाणू के टकसाल गांव से ह्त्या का एक सनसनीखेज मामला रिपोर्ट किया गया है। दरअसल, यहां किराए के मकान में रहने वाले एक शख्स पर अपनी पत्नी की ह्त्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: रोते हुए पिता बोला- मेरे बेटे को गला घोंटकर मारा, महिलाओं सहित इन पर आरोप
मामले का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी गई है। जान गंवाने वाली महिला का नाम काजल बताया जा रहा है।
प्रेम प्रसंग की भी है बात- 8 माह पहले की थी लव मैरिज
बताया जा रहा है कि 8 माह पहले ही दोनों की लव मैरिज हुई थी। मृतका के पिता द्वारा बताया गया कि उनकी बेटी ने बताया था कि उसके पति का किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। संदीप उसके साथ मारपीट करता है।
उन्होंने अपनी बेटी का शव देखने के बाद कहा कि उसके गर्दन पर नीले व खरोंच के निशान थे, जिससे साफ प्रतीत होता है कि इसके दमाद संदीप ने बेटी काजल की हत्या की है। उसके बाद कमरे में बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया है।
माता-पिता ने किया बेटी को फोन पर कोई जवाब नहीं
वहीं, आरोपी पति की पहचान संदीप निवासी डाकघर दुर्जनपुर, तहसील, सुलेमानपुर, जिला बेलिया, उत्तर प्रदेश के रूप में की गई है, जो कि तीन महीने से रोशन लाल ठाकुर, लोअर टकसाल के पास किराये पर अपनी पत्नी के साथ रह रहा था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 100 फीट नीचे लुढकी कार- 3 थे सवार, छिटककर दूर पड़ी मिली युवती की देह
बताया जा रहा है कि आरोपी ने गला घोंटकर अपनी पत्नी की जान ली है। पुलिस द्वारा मामले के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि काजल के माता-पिता ने शनिवार शाम अपनी बेटी को फोन किया, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं आया। उसके बाद सुबह उसके कमरे पर जाकर देखा तो वहां ताला लगा पाया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: जंगल में घायल और बेसुध मिली थी 8वीं की छात्र, हत्या के प्रयास का केस दर्ज
ऐसे में शक होने पर उन्होंने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का ताला तोड़ा तो वहां काजल को मृत पाया। इसके बाद पोस्टमोर्टम के लिए शव भेजकर पुलिस ने संदीप के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 का मामला दर्जकर लिया है। उधर, डीएसपी योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस संदीप की तलाश कर रही है व जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks