ऊना. 'गजब टोपीबाज आदमी हो यार' ये वाला मिर्जापुर सीजन टू का फेमस मीम तो आप सबने देख ही रखा होगा, लेकिन इस सोशल मीडिया मीम को सार्थक करता एक किस्सा हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से रिपोर्ट किया गया है.
नौकर ने अपने मालिक को लगाया चूना
दरअसल, यहां पर रहने वाले 'एक गजब टोपीबाज आदमी' ने करीब 2 लाख 55 हजार का रजिस्ट्रेशन शुल्क डकारने के मकसद से अपने मालिक को उनकी बेशकीमती लग्जरी कार BMW के लिए पुरानी एक्टिवा स्कूटी का रजिस्ट्रेशन नंबर थमा दिया.
यह भी पढ़ें: हिमाचल सरकार अलर्ट: ओमिक्रॉन के खतरे के बीच 550 लोग पहुंचे विदेश से देवभूमि
गगरेट स्थित फेवा इलैक्ट्रिकल कॉर्पोरेशन के मालिक करण सेठी ने अपनी ही कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी होशियार सिंह के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया है. मालिक करण सेठी ने बताया कि उन्होंने रजिस्ट्रेशन लाइसेंसिंग अथॉरिटी अंब में कार का पंजीकरण करवाने के लिए होशियार सिंह को 2 लाख 55 हजार रुपए दिए।
रजिस्ट्रेशन नंबर और आरसी भी दे दी थी
इसके बाद होशियार सिंह उर्फ पिंटू पुत्र रणजीत सिंह निवासी भंजाल (अंब) ने मालिक को बाकायदा रजिस्ट्रेशन नंबर HP19D-1057 की आरसी दे दी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: छात्रा से अश्लीलता करने वाले प्रोफ़ेसर को मिली बेल, सैक्सुअल हरासमेंट कमेटी को दिया जवाब
इसके कुछ दिनों के बाद हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनवाने के लिए आरएलए से संपर्क किया गया तो पता चला कि इस नंबर की आरसी अनिल कुमार की स्कूटी के नाम दर्ज है। ये बात सामने आने के बाद ही इस पूरी जालसाजी का खुलासा हुआ। एसपी ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks