ऊनाः हिमाचल प्रदेश में एक 71 वर्षीय बुजुर्ग ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामला प्रदेश के ऊना जिले स्थित थाना बंगाणा के अंतर्गत आती मुच्छाली ग्राम पंचायत के निचली नेहली का है।
छः वर्षों से रह रहा था
मृतक की पहचान मोहर सिंह पुत्र नन्हें निवासी शाहबाद, उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक बुजुर्ग बीते 6 वर्षों से निचली नेहली में अमरजोत के घर पर रहता था।
आज सुबह लटकी मिली देह
रोजाना की तरह बीती रात भी मोहर सिंह काम करने के पश्चात अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था। इस दौरान आज सुबह अमरजोत की बहू ने मोहर सिंह की देह घर के पीछे फंदे से लटकी हई देखी। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बात मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बुजुर्ग के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। इसके साथ ही मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मामले की पुष्टि डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंदर सिंह ने की है। हालांकि, अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि बुजुर्ग ने आत्महत्या जैसा संगीन कदम क्यों उठाया।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks