ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां स्थित उपमंडल बंगाणा के तहत पड़ते गांव बडूहा के रहने वाले एक शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, मौत के बाद उस शख्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है।
जहरीली दवा देने के बाद जबरन पिलाया पानी
वायरल हो रहे इस वीडियो में जान गंवाने वाला शख्स बालकृष्ण पुत्र दरमेज सिंह ने उसे पड़ोस के कुछ लोगों द्वारा जहरीला पदार्थ दिए जाने का आरोप जड़ा है। इसके साथ ही शख्स ने अपने लिए इंसाफ की गुहार भी लगाई है। वीडियो में पीड़ित व्यक्ति बार-बार जज को संबोधित करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है।
बताया गया कि जब शनि-रविवार की रात बालकृष्ण की तबीयत बिगड़ने लगी तो उसने अपना वीडियो बनवाया। इस वीडियो में व्यक्ति कह रहा है कि उसके पड़ोस में रहने वाले पिता-पुत्र ने उसे जबरन कोई दवा खिला दी है, जिसके बाद उसे पानी भी पिलाया गया। इसके बाद जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो इलाज के दौरान उसकी जान चली गई।
हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू
वहीं, मामले का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसपी प्रवीण धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हत्या का केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए बुलाया गया है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks