चंबाः हिमाचल प्रदेश में एक 48 वर्षीय शख्स की ढांग में गिरकर मौत होने की खबर सामने आई है। मामला प्रदेश के चंबा जिले के तहत आती करीयां पंचायत के जंजला का है।
अचानक फिसला पैर
मृतक की पहचान तिलक पुत्र निधिया राम निवासी गांव जंजला के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक तिलक इलाके में मेहनत-मजदूरी का काम करता था। इस बीच बीते कल यानी मंगलवार सुबह जब वह काम के सिलसिले में घर से निकला तो रास्ते में अचनाक से उनका संतुलन बिगड़ गया। इस वजह से वह अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।
राहगीर ने पहुंचाया अस्तपाल
ढांग में गिरने की वजह से वह गंभीर रुप से घायल हो गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक शख्स ने जब तिलक को अचेत अवस्था में पाया तो उन्होंने तुरंत उसे प्राथमिक उपचार हेतु सिविल अस्पताल पहुंचाया। परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी। मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस कर रही जांच
वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक शख्स के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इसके साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जरा रही है। मामले की पुष्टि एसपी अभिषेक यादव ने की है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks