ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में तीन रोज पहले हुए 15 वर्षीय लड़की के हत्याकांड मामले को पुलिस ने सुलझाते हुए आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी का नाम आसिफ मोहम्मद उर्फ हनी पुत्र ताज मोहम्मद है। बताया जा रहा है कि यह हत्या एक तरफ़ा प्यार के चलते हुई।
आरोपी का नाम - आसिफ मोहम्मद उर्फ हनी
यह घटना जिले के तहत पड़ते अंब स्थित प्रताप नगर से सामने आई थी, जहां आरोपी ने 15 वर्षीय बच्ची का गला रेत कर उसे मौत के घाट उतारा था। मृतका प्राची कक्षा 10वीं की छात्रा थी। वहीं, आरोपी आसिफ मोहम्मद उर्फ हनी पुत्र ताज मोहम्मद अंब के ही वार्ड-3 का निवासी है।
यह भी पढ़ें: जयराम कैबिनेट ने दी एसएमसी शिक्षकों को राहत: इस विभाग में भी निकाली भर्ती, जानें
वारदात के बाद से ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी। पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के अलावा लोकल लोगों से इस सन्दर्भ में पूछताछ भी की जा रही थी।
अखबार देने के बहाने घुसा और करने लगा प्रपोज
अबतक सामने आई रिपोर्ट में इस बात के अपुष्ट दावे किए जा रहे हैं कि अखबार बेचने वाला आसिफ अखबार देने के बहाने लड़की के घर में घुस गया, जब वह अकेली थी। इसके बाद उसने प्राची को प्रपोज किया, जिसपर लड़की ने उसे लताड़ लगाई और कहा कि वो इसकी शिकायत करेगी।
यह भी पढ़ें: अनुराग बनेंगे सीएम: सिसोदिया के बयान पर धूमल का पलटवार, जानें क्या बोले
ऐसे में आसिफ को यह बात नागवार गुजरी और उसने मौके पर ही चाकू से गला रेतकर प्राची की हत्या कर दी। वहीं, अब एसपी ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने प्राची के हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे अदालत में पेश किया जाएगा। वारदात में इस्तेमाल खंजर को भी बरामद कर लिया गया है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks